झाबुआ में दो दिन से लापता देवर-भाभी के शव कुएं में मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका
ये दोनों पारिवारिक रिश्ते में देवर-भाभी थे। दोनों दो दिन से लापता थे। मंगलवार को सुबह कुएं में दो शव दिखाई दिए। मौके पर पहुंची करवड़ चौकी की टीम ने कड...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 01:12:51 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 01:12:51 PM (IST)
कुएं से शव निकालते लोग। (नईदुनिया प्रतिनिधि)HighLights
- मंगलवार को सुबह कुएं में दो शव दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी
- मौके पर पहुंची करवड़ चौकी की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कुएं से बाहर निकाला
- जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है
नईदुनिया प्रतिनिधि झाबुआ। जिले के करवड़ चौकी अंतर्गत गंगाखेड़ी के पास खाखरापाड़ा मार्ग पर स्थित कुएं में मंगलवार सुबह महिला और पुरुष के शव मिले हैं।
मृतकों की पहचान सपना पत्नी राहुल प्रजापत और श्याम पुत्र कैलाश प्रजापत के रूप में हुई है। ये दोनों पारिवारिक रिश्ते में देवर-भाभी थे। दोनों दो दिन से लापता थे। मंगलवार को सुबह कुएं में दो शव दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची करवड़ चौकी की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कुएं से बाहर निकाला। जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है।
पीएम के लिए भेजे शव
घटना की सूचना मिलते ही पेटलावद थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया और करवड़ चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह चुंडावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।
बस में अटैक आने से यात्री की मौत
बदनावर (धार) निजी यात्री बस से रतलाम से सरदारपुर जा रहे 55 वर्षीय यात्री की रास्ते में मौत हो गई। पता चलने पर उसे यात्री बस से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम मूलचंद पुत्र रामचंद्र मारू निवासी सरदारपुर बताया गया है। वह सोमवार को इलाज के लिए स्वजन के साथ रतलाम गया था। वहां से उसे वापस यात्री बस में बिठाया गया तथा स्वजन बाइक से बदनावर आए, जहां पता चलने पर वे अस्पताल पहुंचे। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शाम को पीएम करवाने के बाद शव स्वजन के सुपुर्द किया। पीएम रिपोर्ट से मृत्यु के सही कारणों का पता चलेगा।