• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • झाबुआ

कभी विधानसभा चुनाव में थे बसपा प्रत्याशी, अब भैंस चोरी के मामले में गिरफ्तार, MP के झाबुआ में नेता जी से 25 हजार रुपए बरामद

झाबुआ सीट से बसपा प्रत्याशी रहे बालू नूरजी निनामा को भैंस चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sat, 13 Jun 2026 10:18:03 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jun 2026 11:49:04 PM (IST)
कभी विधानसभा चुनाव में थे बसपा प्रत्याशी, अब भैंस चोरी के मामले में गिरफ्तार, MP के झाबुआ में नेता जी से 25 हजार रुपए बरामद
भैंस चोरी का लगा आरोप( फाइल फोटो)

HighLights

  1. विधानसभा चुनाव में झाबुआ सीट से बसपा प्रत्याशी रहे बालू निनामा गिरफ्तार
  2. भैंस चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपित से 25 हजार रुपये जब्त किए
  3. फरियादी की शिकायत पर कार्रवाई, भैंस खरीदने वाले की तलाश जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, झाबुआ। मध्य प्रदेश विधानसभा के 2023 में हुए चुनाव में झाबुआ सीट से बसपा प्रत्याशी रहे बालू नूरजी निनामा को भैंस चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनसे 25 हजार रुपये बरामद किए हैं। बताया गया कि यह राशि उन्होंने भैंस बेचकर प्राप्त की थी। बता दें कि बालू राजनीति में काफी सक्रिय रहता है। वह पहले भी कई चुनाव लड़ चुका है।

आरोपित के घर के बाहर पाड़ा बंधा हुआ

फरियादी मैथू डामोर के मुताबिक, नौ जून को उन्होंने अपनी भैंस और पाड़ा चरने के लिए छोड़े थे। वापस नहीं लौटने पर उन्होंने खोजबीन शुरू की। 10 जून को टिकड़ी मोती पहुंचने पर देखा कि आरोपित बालू के घर के बाहर पाड़ा बंधा हुआ है।


25 हजार रुपये में भैंस बेचने की बात स्वीकार की

पूछताछ में आरोपित ने 25 हजार रुपये में भैंस बेचने की बात स्वीकार की है। थाना प्रभारी आर.सी. भास्करे ने बताया कि आरोपित से 25 हजार रुपये जब्त कर लिए गए हैं। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपित ने भैंस किसे बेची थी। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- धूप होने के बाद भी नहीं बनी परछाई! भोपाल के अटल पार्क में बच्चों ने देखा सूरज का अद्भुत कमाल