• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • झाबुआ

भाजपा के पूर्व विधायक ने किया महिलाओं से अभद्र व्यवहार, झाबुआ में महिलाओं को मारने के लिए उठाई लात, Video वायरल

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और झाबुआ जिले के थांदला से पूर्व विधायक कल सिंह भाबर विवादों में घिर गए हैं। शनिवार दोपहर महिलाओं से अभद्रता करते हुए उनका वी...और पढ़ें

By vishal anand chhatiyeEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 30 May 2026 09:03:52 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 May 2026 09:03:52 PM (IST)
  • Join करें
भाजपा के पूर्व विधायक ने किया महिलाओं से अभद्र व्यवहार, झाबुआ में महिलाओं को मारने के लिए उठाई लात, Video वायरल
खेत पर महिलाओं से की अभद्रता, मारने के लिए उठाई लात।

HighLights

  1. झाबुआ में पूर्व भाजपा विधायक का खौफनाक वीडियो वायरल
  2. खेत पर महिलाओं से की अभद्रता, मारने के लिए उठाई लात
  3. बुलडोजर पर बैठकर महिलाओं को धमकाते दिखे पूर्व विधायक

नईदुनिया प्रतिनिधि, झाबुआ। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और झाबुआ जिले के थांदला से पूर्व विधायक कल सिंह भाबर विवादों में घिर गए हैं। शनिवार दोपहर महिलाओं से अभद्रता करते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ है। इसे कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान बताते हुए भाजपा के प्रदेश नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की है।

महिलाओं को धमकाने का आरोप

वीडियो एक खेत का है। बताया जा रहा है कि इस खेत पर भाबर स्वयं बुलडोजर चलवा रहे थे। इसे रोकने के लिए सामने आकर खड़ीं हुईं कुछ महिलाओं को बुलडोजर पर बैठे पूर्व विधायक कल सिंह धमकाते नजर आ रहे हैं। इसी बीच वह एक महिला का हाथ पकड़कर मारने के लिए लात उठाते हैं।


वीडियो रिकॉर्डिंग और गाली-गलौज का घटनाक्रम

एक व्यक्ति, जो इस वीडियो को मोबाइल से रिकॉर्ड कर रहा था, वह भाबर को 'मामा' कहकर महिलाओं पर लात न उठाने की बात कहता सुनाई दे रहा है। इसके बावजूद पूर्व विधायक महिला को हाथ से धकेलते हैं। इस दौरान गाली-गलौज भी की गई।

झाबुआ जिले के थांदला से पूर्व विधायक और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे कलसिंह भाबर नारी शक्ति का इस तरह सम्मान करते हैं।

भाजपा की नेतागिरी नेताओं के लिए अत्याचार, कब्जे और नारी अपमान का लाइसेंस बन गई है! pic.twitter.com/x3tSMHGXmj

— MP Congress (@INCMP) May 30, 2026

कांग्रेस का सोशल मीडिया पर तंज और कार्रवाई की मांग

इस घटना को लेकर कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर तंज कसते हुए लिखा- पूर्व विधायक और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे कल सिंह भाबर नारी शक्ति का इस तरह सम्मान करते हैं। भाजपा की नेतागीरी अत्याचार, गठबंधन और नारी अपमान का लाइसेंस बन गई है।

यह भी पढ़ें- बकरीद के दूसरे दिन खंडवा में गोवंश के शव के अवशेष मिलने से तनाव, पुलिस ने 8 पर किया मामला दर्ज, 4 गिरफ्तार

पूर्व विधायक के पुत्र बोले- यह पारिवारिक मामला

इस घटना पर पूर्व विधायक कल सिंह भाबर का तो पक्ष सामने नहीं आया, लेकिन उनके पुत्र संजय भाबर ने कहा है कि यह पारिवारिक मामला है और विवाद जमीन से जुड़ा है। उनके अनुसार संबंधित महिलाएं उनके काका की जमीन को लेकर परेशान कर रही थीं, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। हालांकि इस मामले में कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई है। थांदला थाना प्रभारी अशोक कनेश का कहना है कि मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।