कटनी-दमोह मार्ग के देवरीफाटक में अचानक पटरियों पर बंद हो गया था ट्रक, गुड्स ट्रेन के चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मालगाड़ी चालक ने सतर्कता दिखाई और ट्रेन की रफ्तार धीमी कर दी। इस बीच गेटमैन और आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 29 Apr 2026 07:40:41 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Apr 2026 07:42:39 PM (IST)
कटनी में टल गया रेल हादसा।HighLights
- दोनों गेट के बीच रेलवे ट्रैक पर पहुंचते ही ट्रक बंद हो गया
- चालक द्वारा प्रयास करने के बावजूद ट्रक स्टार्ट नहीं हो सका।
- इस बीच दमोह की ओर से तेज रफ्तार मालगाड़ी आ रही थी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। कटनी-दमोह मार्ग पर रीठी थाना क्षेत्र के देवरीकला रेलवे फाटक में बुधवार की शाम एक बड़ा हादसा टल गया। गुड्स ट्रेन के चालक की सूझबूझ के और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते स्थिति संभल गई।
बुधवार शाम लगभग पांच बजे जब देवरीकला रेलवे फाटक ट्रेन के आने से पहले बंद होने लगा तो सायरन बजने लगा।
इसी दौरान ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 1791 का चालक जल्दी में फाटक पार करने की कोशिश करने लगा। दोनों गेट के बीच रेलवे ट्रैक पर पहुंचते ही ट्रक अचानक से बंद हो गया और चालक द्वारा बार-बार प्रयास करने के बावजूद ट्रक स्टार्ट नहीं हो सका।
इस बीच दमोह की ओर से तेज रफ्तार मालगाड़ी आ रही थी। ट्रैक पर खड़े ट्रक को देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मालगाड़ी चालक ने सतर्कता दिखाई और ट्रेन की रफ्तार धीमी कर दी।
इस बीच गेटमैन और आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बंद पड़े ट्रक को पीछे से एक अन्य ट्रक की मदद से धक्का लगाकर रेलवे ट्रैक से बाहर किया।
इसके बाद ही फाटक को पूरी तरह बंद किया गया और मालगाड़ी को सुरक्षित रवाना किया गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।