• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी में पाइप फैक्ट्ररी में काम करते समय मजदूर पर गिरी बोरियां, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

सभी ने मिलकर आनन-फानन में घनश्याम के ऊपर से बोरियों को हटाना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद जब तक घनश्याम को बाहर निकाला गया, जब तक उसकी हालत बेहद नाजु...और पढ़ें

By Mukesh TiwariEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 10 Jun 2026 07:10:00 PM (IST)Updated Date: Wed, 10 Jun 2026 07:14:22 PM (IST)
  • Join करें
कटनी में पाइप फैक्ट्ररी में काम करते समय मजदूर पर गिरी बोरियां, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
कटनी में हुआ हादसा।

HighLights

  1. हादसा होते ही वहां पर साथी मजदूरों ने शोर मचाया।
  2. फैक्ट्ररी के अन्य कर्मचारी और मजदूर मौके पर दौड़े।
  3. मशक्कत के बाद घनश्याम को बाहर निकाला गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। माधवनगर में संचालित फैक्ट्रियों में मजदूरों को बिना सुरक्षा काम कराने से आए दिन हादसे सामने आ रहे हैं। थाना क्षेत्र के इमलिया रोड स्थित एक पाइप फैक्ट्ररी में बुधवार को हादसा हो गया। फैक्ट्ररी के हापड़ में रा मटेरियल डालने के दौरान उमरिया जिला निवासी 19 वर्षीय मजदूर पर ऊपर से बोरियां गिर गई। जिसके नीचे युवक दब गया।

घटना से हड़कंप मच गया और उसके साथियों ने उसे तत्काल बोरियों के नीचे से निकाला। साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूरों ने बिना सुरक्षा काम करने का आरोप संचालक पर लगाया है।


पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार घनश्याम सिंह पिता मान सिंह, 19 साल निवासी अमुआरी, जिला उमरिया पिछले कुछ समय से कटनी की इमलिया रोड स्थित सोना पाइप इंडस्ट्री में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। उसके साथी मजदूर सोहन सिंह ने बताया रोज की तरह बुधवार को भी घनश्याम मशीन के हापर में रा मटेरियल डालने का काम कर रहा था।

इसी दौरान हापर के ऊपर लोड की गईं बोरियां अचानक असंतुलित होकर घनश्याम के ऊपर गिर गईं। बोरियों की संख्या और वजन इतना ज्यादा था कि वह उनके नीचे पूरी तरह दब गया। ​हादसा होते ही साथी मजदूरों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर फैक्ट्ररी के अन्य कर्मचारी और मजदूर मौके पर दौड़े।

सभी ने मिलकर आनन-फानन में घनश्याम के ऊपर से बोरियों को हटाना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद जब तक घनश्याम को बाहर निकाला गया, जब तक उसकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। मजदूरों ने घटना की जानकारी माधवनगर पुलिस को भी दी। साथ ही घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जहां हादसा हुआ, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और न ही भारी बोरियों को व्यवस्थित तरीके से रखा गया था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी स्वजनों को दी। दोपहर बाद स्वजनों के पहुंचने पर मृतक का पीएम कराया गया और शव स्वजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि जांच के बाद लापरवाही सामने आने पर संंबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।