• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

एमपी में कलेक्टर और एसपी बने शिक्षक... कटनी के पीएम श्री स्कूल में अधिकारियों ने पढ़ाए पाठ, स्कूल में भोजन का स्वाद भी चखा

पीएम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल कुआं में नजारा कुछ अलग था। यहां जिले के दो वरिष्ठ अधिकारी कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा अचान...और पढ़ें

By Satish Kumar PandeyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 06:03:29 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 06:03:29 PM (IST)
एमपी में कलेक्टर और एसपी बने शिक्षक... कटनी के पीएम श्री स्कूल में अधिकारियों ने पढ़ाए पाठ, स्कूल में भोजन का स्वाद भी चखा
कटनी में अधिकारियों ने अनोखी पहल की।

HighLights

  1. कटनी में अधिकारियों ने की अनोखी पहल
  2. स्कूल कुआं में कलेक्टर-एसपी ने ली क्लास
  3. आसान अंदाज में समझाई अंग्रेजी और हिंदी

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। पीएम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल कुआं में शुक्रवार को नजारा कुछ अलग था। यहां जिले के दो वरिष्ठ अधिकारी कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा अचानक शिक्षक की भूमिका में नजर आए। अधिकारियों को अपने बीच शिक्षक के रूप में देखकर विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह और जिज्ञासा साफ दिखाई दी।

कलेक्टर और एसपी ने मध्याह्न भोजन का स्वाद भी चखा

कलेक्टर और एसपी ने मध्याह्न भोजन का स्वाद भी चखा। विद्यार्थियों के लिए तैयार चना, आलू की सब्जी, दाल और रोटी स्वयं चखकर भोजन की गुणवत्ता परखी। भोजन ताजा, स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण पाया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराए जाने तथा भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने हिंदी और अंग्रेजी के पाठ पढ़ाया

कलेक्टर ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए हिंदी और अंग्रेजी विषय के पाठ पढ़ाए। उन्होंने कक्षा 9वीं में हिंदी विषय की कहानी ‘हार की जीत’ को बेहद सहज और संवादात्मक अंदाज में समझाया। कक्षा में पढ़ाई के साथ माहौल में अपनापन भी देखने को मिला।

सवालों के सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मिठाई देकर प्रोत्साहित किया। छात्रों को केला और बिस्किट भी वितरित किए गए। सही जवाब पर मिली यह छोटी-सी मिठास विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशी बन गई। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और कक्षा में बढ़ता उत्साह यह बता रहा था कि जब पढ़ाई संवाद, प्रोत्साहन और अपनत्व के साथ होती है, तो सीखना और भी आनंददायक बन जाता है।

एसपी ने अंग्रेजी को बनाया आसान

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय के अध्याय-3 का पाठ पढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ के विषय और घटनाक्रम को सरल तरीके से समझाया तथा बीच-बीच में सवाल पूछकर उनकी समझ को परखा।

यह भी पढ़ें- बैंक में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, एमपी, यूपी और दिल्ली समेत कई राज्यों में 11,403 पदों पर भर्ती; जल्द करें आवेदन

एसपी विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए और उन्हें आत्मविश्वास के साथ पढ़ने तथा अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक को अपने बीच शिक्षक की भूमिका में देखकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर वन मंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर और एसडीएम विवेक गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।