जमा कर रखे थे घरेलू सिलिंडर, महंगे दामों में कर रहा था सप्लाई, कटनी में 22 सिलिंडर जब्त
सोमवार को संयुक्त टीम ने सूचना पर एक मकान में छापामार कार्रवाई करते हुए अलग-अलग कंपनियों के सिलिंडर जब्त किए और जमाखोरी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रव ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 16 Mar 2026 06:35:49 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Mar 2026 06:40:20 PM (IST)
कटनी में सिलिंडर जब्त।HighLights
- जांच दल ने उनके परिसर में संचालित दो दुकानों की जांच की।
- जांच के दौरान परिसर में 22 घरेलू गैस सिलिंडर भंडारित पाए गए।
- इनमे ंएचपीसीएल के पांच भरे और एक खाली सिलिंडर शामिल थे।
नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। युद्ध के चलते रसोई गैस की सप्लाई को लेकर मची मारामारी के बीच जमाखोर सिलिंडरों की कालाबाजारी में जुट गए हैं। सिलिंडरों का स्टाक कर उनको महंगे दाम में बेचने के साथ ही तौलकर किलो के हिसाब से भी गैस उपलब्ध करा मुनाफा कमाने में जुटे हैं।
घरेलू गैस के अवैध भंडारण व कालाबाजारी को लेकर जिला प्रशासन की टीमें लगाई गई हैं। सोमवार को संयुक्त टीम ने सूचना पर एक मकान में छापामार कार्रवाई करते हुए अलग-अलग कंपनियों के सिलिंडर जब्त किए और जमाखोरी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।
![naidunia_image]()
युवक सिलिंडरों का स्टाक कर लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उसे महंगे दाम में दूसरों को उपलब्ध करा रहा था। वहीं कुछ और स्थानों पर भी सिलिंडरों का स्टाक होने की सूचना मिलने पर देर शाम तक टीमें उनका सत्यापन करने में जुटी रहीं।
सिलिंडर, तौल कांटा किया गया जब्त
- सोमवार को सूचना पर खाद्य विभाग व राजस्व विभाग के संयुक्त जांच दल ने माधवनगर गेट क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखे 22 गैस सिलिंडरों को जब्त किया।
- संयुक्त जांच दल को माधवनगर गेट के पास सूरज बालानी के मकान में अवैध रूप से गैस सिलिंडर भंडारित किए जाने की सूचना मिली थी। जांच दल ने उनके परिसर में संचालित दो दुकानों की जांच की।
- जांच के दौरान परिसर में 22 घरेलू गैस सिलिंडर अनाधिकृत रूप से भंडारित पाए गए। जिनमें एचपीसीएल के पांच भरे और एक खाली सिलिंडर, आईओसीएल के छह खाली और बीपीसीएल के 10 खाली सिलेंडर शामिल थे।
- जांच के दौरान सूरज बालानी ने बताया कि वे घर से ही इलेक्ट्रानिक तौल-कांटे के माध्यम से सिलिंडरों में गैस तौलकर अन्य लोगों को देते थे।
- इस पर सहायक आपूर्ति अधिकारी पियूष कुमार शुक्ल ने मौके से 22 घरेलू गैस सिलिंडर और एक इलेक्ट्रानिक तौल-कांटा जब्त किया।
- जब्त सामग्री को क्षेत्र के गैस एजेंसी के संचालक की सुपुर्दगी में रखवाया गया और सूरज बालानी के खिलाफ द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रकरण तैयार कर न्यायालय कलेक्टर प्रस्तुत किया जाएगा।
संयुक्त जांच दल में नायब तहसीलदार संदीप सिंह, सहायक आपूर्ति अधिकारी शुक्ल, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी यज्ञदत्त त्रिपाठी शामिल रहे।