कटनी में शादी समारोह में जा रहे युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत
कटनी के अमेहटा में ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर घायल हुए और जिला अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 30 Apr 2026 01:14:20 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Apr 2026 01:14:20 PM (IST)
HighLights
- शादी में जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत
- अमेहटा में एसीसी प्लांट के पास ट्रक ने टक्कर मारी
- दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया रात
नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। कैमोर थाना क्षेत्र के अमेहटा में बुधवार की रात शादी समारोह में जा रहे दो युवकों की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवकों को गंभीर चोट आई, जिनको विजयराघवगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों को रात को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। दोनों युवकों की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार बड़ारी कैमोर निवासी मनीष सिंह पिता बलराज सिंह (20 साल) अपने साथी पूरन सिंह पिता पंडा सिंह (30 साल) के साथ बुधवार की रात को मैहर जिले के झुकेही के पास एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।
मोटर साइकिल से दोनों युवक रात 9 बजे के लगभग अमेहटा गांव में एसीसी प्लांट के पास पहुंचे। उसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवकों को गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने युवकों को उठाते हुए पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ भेजा गया।
![naidunia_image]()
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने उनकी पहचान करते हुए परिजनों को सूचना दी। रात को दोनों युवकों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन दोनों को लेकर देर रात जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और कार्रवाई कर रही है।