• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी में व्यापार में निवेश के नाम पर 36 लाख की धोखाधड़ी, पन्ना से आरोपी गिरफ्तार

शातिर ठग को एन.के.जे. पुलिस ने पन्ना जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

By Satish Kumar PandeyEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Fri, 08 May 2026 09:35:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 08 May 2026 09:34:59 PM (IST)
कटनी में व्यापार में निवेश के नाम पर 36 लाख की धोखाधड़ी, पन्ना से आरोपी गिरफ्तार
निवेश के नाम पर 36 लाख की धोखाधड़ी

HighLights

  1. रेलवे ठेके में निवेश का झांसा देकर 36 लाख की ठगी
  2. साइबर सेल की मदद से पन्ना से आरोपी गिरफ्तार
  3. नगद राशि और टोयोटा फॉर्च्यूनर कार जब्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। रेलवे ठेके में निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर ठग को एन.के.जे. पुलिस ने पन्ना जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से धोखाधड़ी की पूरी राशि 36 लाख 30 हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल की गई टोयोटा फॉर्च्यूनर कार भी बरामद कर ली है।

क्या है मामला

शिकायतकर्ता देवकीनंदन परौहा (59), निवासी दुर्गाचौक एन.के.जे., ने 5 मई 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पन्ना निवासी तुलसी राम साहू उर्फ बोका साहू ने खुद को रेलवे कॉन्ट्रैक्टर बताया और ग्राम सकारिया (पन्ना) में रेलवे का ठेका मिलने का झांसा दिया। आरोपी ने व्यापार में निवेश के नाम पर प्रार्थी से छल-कपट कर कुल 36,30,000 रुपये ऐंठ लिए। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


साइबर सेल की मदद से घेराबंदी

एनकेजे थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत की टीम गठित की गई। साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन पन्ना जिले के शाहनगर के पास मिली। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी तुलसी साहू को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगद 36 लाख 30 हजार रुपये और काले रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर जब्त की। आरोपी को गिरफ्तार कर कटनी न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें- हमीदिया में बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट पर ब्रेक, थैलेसीमिया का इलाज शुरू न होने से मरीजों में निराशा