कटनी में शराब के नशे में पड़ोसी से फाड़ दिए किशोरियों के कपड़े, करने लगा रेप की कोशिश
घटना के बाद किशोरियां रोते हुए अपनी मां के साथ पड़ोसी की शिकायत लेकर थाने पहुंची, आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं सुनी और भगा दिया। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 13 Mar 2026 10:57:02 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Mar 2026 11:01:23 AM (IST)
कटनी में किशोरियों के साथ पड़ोसी ने की गंदी हरकत। - प्रतीकात्मक तस्वीरHighLights
- रात को अपने घर की छत पर बैठ कर पढ़ाई कर रही थी दोनों किशोरियां
- श्याम तिवारी नामक युवक उनके घर में गलत नियत से घुस आया था
- कपड़े फाड़कर उसने दोनों बहनों के साथ रेप करने की कोशिश की
नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र कैलवारा में शराब के नशे में दो किशोरियों के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मां के साथ दोनो थाना पहुंची, जहां पर उनकी सुनवाई न करते हुए भगाने का आरोप पीड़ित परिवार ने लगाया है। मामले को लेकर सीएसपी ने जांच कराते हुए कार्रवाई करने की बात कही है। पीड़ित किशोरियों ने बताया कि वे रात को अपने घर की छत पर बैठ कर पढ़ाई कर रही थी।
श्याम तिवारी नामक युवक उनके घर में गलत नियत से घुस आया और एक किशोरी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। नजदीक में सो रही उसकी छोटी बहन की नींद शोर में खुल गई और वह बहन को बचाने गई तो बदमाश ने उसके साथ भी गलत करने की कोशिश की व कपड़े भी फाड़ दिए।
शोर मचाया तो मौके से भाग गया
बच्चियों ने बताया कि श्याम तिवारी ने एक बार उनकी मां के साथ मारपीट की थी और अब दोनों बहनों के साथ गलत करने की कोशिश की है। घटना के दौरान किशोरियों ने शोर मचाया तो बदमाश मौके से भाग निकला। जिसके बाद दोनों मां व कॉलोनी के लोगों के साथ कोतवाली पहुंची।
उनका आरोप है कि पुलिस ने उनकी सुनवाई करने की जगह थाने से भगा दिया। मामले को लेकर सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने बताया कि जानकारी संज्ञान में आई है। पीड़ितों का पक्ष सुनने के बाद जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।