• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी के होटल में पुलिस की दबिश: कमरों से मिले 4 जोड़े, घर वालों को थाने बुलाया

स्लीमनाबाद पुलिस ने मुखबिर और कंट्रोल रूम से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर क्षेत्र के एक होटल और लॉज में दबिश दी।

By Mukesh TiwariEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 10:58:36 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 11:26:28 PM (IST)
  • Join करें
कटनी के होटल में पुलिस की दबिश: कमरों से मिले 4 जोड़े, घर वालों को थाने बुलाया
गोपनीय सूचना पर होटल और लॉज में पुलिस की कार्रवाई( सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. गोपनीय सूचना पर होटल और लॉज में पुलिस की कार्रवाई
  2. कमरों से चार जोड़े मिले, सभी बालिग पाए गए
  3. पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ा, स्वजनों के साथ थाने बुलाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। स्लीमनाबाद पुलिस ने मुखबिर और कंट्रोल रूम से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर क्षेत्र के एक होटल और लॉज में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस को होटल के कमरों से चार जोड़े मिले। सभी के दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि स्लीमनाबाद स्थित राधिका होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी, जिससे होटल प्रबंधन और वहां ठहरे लोगों में हड़कंप मच गया।


कमरों की तलाशी ली, जहां से चार जोड़े मिले

पुलिस ने होटल के कमरों की तलाशी ली, जहां से चार जोड़े मिले। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के दौरान सभी युवक-युवतियां बालिग पाए गए। कानूनी रूप से कोई अपराध सामने नहीं आने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया।

हालांकि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने सभी को सख्त हिदायत दी और समझाइश देकर घर भेज दिया। साथ ही सभी युवक-युवतियों को अपने-अपने माता-पिता या स्वजनों के साथ अगले दिन थाने में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस का क्या कहना है

पुलिस का कहना है कि होटल में संचालित गतिविधियों और होटल प्रबंधन की भूमिका की जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।

यह भी पढ़ें- भोपाल में हाईवोल्टेज ड्रामा: नौकरी बहाली के लिए 50 फीट ऊंचे बिजली के खंभे पर चढ़ा बर्खास्त डाककर्मी, तारों पर लगा दौड़ने