प्रत्येक पौधे का क्यूआर कोड ... ग्रीन कटनी ऐप से मिलेगी पौधे की अद्यतन उत्तर जीविता की जानकारी
मध्य प्रदेश के कटनी में अनूठा प्रयास। धरा को हरा भरा रखना हम सब की नैतिक, सामाजिक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है ताकि पर्यावरण स्वच्छ रहने के साथ वातावर ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 13 Nov 2024 12:27:10 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 Nov 2024 02:00:33 PM (IST)
हरे भरे पौधों की संख्या में होगा इजाफा :नईदुनिया।HighLights
- जिला पंचायत के सीईओ ने किया नवाचार।
- कुछ चिन्हित ग्राम पंचायतों से होगी शुरुआत।
- अद्वितीय नवाचार प्रदेश स्तर पर पहली बार।
नईदुनिया, कटनी (Katni News)। जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने पौधों की उत्तरजीविता सुनिश्चित कराने, प्रॉपर मॉनिटरिंग और पौधे के विषय में आवश्यक जानकारी के लिए "ग्रीन कटनी" एप का नवाचार किया है। ऐसा अद्वितीय नवाचार प्रदेश स्तर पर संभवत पहली बार होगा।
![naidunia_image]()
प्रत्येक पौधे का क्यूआर कोड जनरेट होगा
जिला पंचायत के सीईओ ने बताया कि प्रत्येक पौधे का पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाकर क्यूआर कोड जनरेट किया जाएगा। क्यूआर कोड स्कैन करते ही लगाए गए पौधे से संबंधित पौधे की प्रजाति, लगाए जाने की तिथि, किसने लगाया एवं अन्य गुणों और विशेषताओं की जानकारी मिल सकेगी।
![naidunia_image]()
कुछ चिन्हित ग्राम पंचायतों से शुरुआत
जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि प्रायोगिक तौर पर जिले की कुछ चिन्हित ग्राम पंचायतों से ग्रीन कटनी ऐप की शुरुआत की जा रही है और आवश्यकता अनुसार इसका निरंतर अपडेशन किया जाएगा।
सचिव और रोजगार सहायकों को डेमो कर प्रक्रिया की जानकारी
इस संबंध में कुछ ग्राम पंचायतों के सचिव और रोजगार सहायकों को डेमो कर प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।
प्रत्येक पौधे का प्रत्येक वर्ष पोर्टल पर अपडेशन किया जाएगा
जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि प्रत्येक पौधे का प्रत्येक वर्ष पोर्टल पर अपडेशन किया जाएगा। इससे पौधे की वस्तुस्थिति की फोटो एवं अन्य जानकारी मिल सकेगी।
हरे भरे पौधों की संख्या में होगा इजाफा
उन्होंने आगे बताया कि पौधों की समुचित निगरानी, सुरक्षा और देखभाल से जीवित पौधों की संख्या में वृद्धि होगी जिससे वातावरण स्वच्छ,प्रदूषण मुक्त और प्राणवायु ऑक्सीजन से भरपूर होगा।