कटनी में सड़क हादसा, आमने सामने भिड़ी दो मोटर साइकिल, दो की मौत
पुलिस ने मृतकों के स्वजनों को सूचना दी है और शव कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रखवाते हुए जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार रैपुरा जिल ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 03 Feb 2026 06:53:06 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Feb 2026 06:56:36 PM (IST)
कटनी में हुआ सड़क हादसा।HighLights
- चौथे युवक की पहचान देर रात तक नहीं हुई थी।
- पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मरचुरी में रखवाया।
- उनके स्वजनों को इस घटना की जानकारी दी है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। रीठी थाना क्षेत्र के टिहकारी गांव में मंगलवार की शाम को दो मोटर साइकिलों में आपस में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मृतकों के स्वजनों को सूचना दी है और शव कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रखवाते हुए जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार रैपुरा जिला पन्ना निवासी युवक जय सिंह व गजेन्द्र सिंह रीठी थाना क्षेत्र के वसुधा गांव रिश्तेदारी में मंगलवार को मोटर साइकिल से आए थे।
दोनों शाम को वापस अपने घर लौट रहे थे। वसुधा से रैपुरा जाते समय टिहकारी गांव के पास उनकी भिड़ंत सामने से मोटर साइकिल से आ रहे जयंती नगर कटनी निवासी भानुप्रताप सिंह व उसके एक साथी से हो गई।
दुर्घटना में दोनों मोटर साइकिलों के भिड़ने से चारों को गंभीर चोट आई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व एम्बुलेंस 108 को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने रैपुरा निवासी जय सिंह और कटनी जयंती नगर निवासी भानु प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया।
Satna Accident: सड़क पर मिक्सर मशीन को सीधा करने के लिए खींचे तार में फंसकर युवक का सिर धर से अलग, दो अन्य घायल
वहीं भानु के साथ मोटर साइकिल में बैठे चौथे युवक की पहचान देर रात तक नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उनको मरचुरी में रखवाया है और उनके स्वजनों को घटना की जानकारी दी है।
रीठी थाना प्रभारी मो. शाहिद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मृतकों के स्वजनों के आने के बाद युवकाें के संबंध में पूरी जानकारी मिल सकेगी।