• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत

स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत तेवरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया।

By Mukesh TiwariEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 05:16:50 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 05:25:02 PM (IST)
  • Join करें
कटनी के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत
तेवरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा

HighLights

  1. तेवरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा
  2. पिकअप की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौके पर मौत
  3. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। लमतरा ओवरब्रिज के पास रविवार शाम हुए बस हादसे की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि लगातार दूसरे दिन एक और सड़क दुर्घटना ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेवरी के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक बिलहरी चौकी क्षेत्र के घुघरा गांव निवासी थे और मोटरसाइकिल से तेवरी जा रहे थे। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


टक्कर मारकर रौंदते हुए निकली पिकअप

स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश समन ने बताया कि घुघरा गांव निवासी संतोष सेन अपने साथी चंदू आदिवासी के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी-21-ज़ेडई-9048 से तेवरी की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे जब वे राष्ट्रीय राजमार्ग से तेवरी गांव की ओर मुड़ रहे थे, तभी कटनी से जबलपुर की दिशा में जा रही तेज रफ्तार पिकअप क्रमांक एमपी-28-जी-9373 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। इसके बाद पिकअप उन्हें रौंदते हुए कुछ दूरी पर जाकर रुकी। चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों की पहचान कर स्वजनों को सूचना दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्लीमनाबाद अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया है।

बस हादसे में एक और मौत

उधर, कुठला थाना क्षेत्र के लमतरा फाटक के पास रविवार को हुए बस हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने सोमवार को दम तोड़ दिया। इसके साथ ही बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- ट्रेवल एजेंसी से किराये पर लीं 20 टैक्सियां और किसानों को बेच डालीं; भोपाल में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, जालसाज पर केस दर्ज