• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

भगवान ओंकारेश्वर की महासवारी में भीड़ का फायदा उठाकर उड़ा ली पांच तोले सोने की चेन

ओंकारेश्वर में सोमवार शाम ममलेश्वर मंदिर की महासवारी के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक श्रद्धालु के गले से करीब पांच तोले वजन की सोने की चेन चोरी हो गई।...और पढ़ें

By Ashwin RathoreEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 07:01:42 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 07:01:42 PM (IST)
भगवान ओंकारेश्वर की महासवारी में भीड़ का फायदा उठाकर उड़ा ली पांच तोले सोने की चेन
महासवारी के दौरान श्रद्धालु की सोने की चेन हुई चोरी। (एआई इमेज)

HighLights

  1. भगवान ममलेश्वर मंदिर के सामने महासवारी के दौरान वारदात
  2. तुलसी की माला, नकदी सलामत, सिर्फ चेन ले गए बदमाश
  3. इंदौर से दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर में सवारी में शामिल होने आए थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। ओंकारेश्वर में सोमवार शाम ममलेश्वर मंदिर की महासवारी के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक श्रद्धालु के गले से करीब पांच तोले वजन की सोने की चेन चोरी हो गई। फरियादी की शिकायत पर मांधाता पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अशोक पिता बाबूलाल विजयवर्गीय (61), निवासी सरवटे बस स्टैंड, इंदौर, दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर में बाबा की सवारी में शामिल होने आए थे। सोमवार शाम करीब छह बजे वे ममलेश्वर मंदिर के सामने मौजूद थे। इसी दौरान अचानक भीड़ बढ़ी। कुछ सेकंड बाद उन्होंने देखा तो गले में पहनी सोने की चेन गायब थी।


अशोक ने बताया कि उन्होंने गले में सोने की चेन के अलावा तुलसी की माला, जेब में नकदी और हाथ में घड़ी सहित अन्य सामान भी पहन रखा था, लेकिन चोर केवल सोने की चेन ही ले गए। उन्हें आशंका है कि बदमाश पहले से भीड़ और श्रद्धालुओं की गतिविधियों की रैकी कर रहे थे और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया।

चोरी का पता चलते ही फरियादी अपने साथियों के साथ मांधाता थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

घर का ताला तोड़कर सोने के जेवर चोरी

ग्राम निशानिया में अज्ञात बदमाश घर का ताला तोड़कर करीब 60 हजार रुपये कीमत के सोने के जेवर चोरी कर ले गए। घटना के संबंध में फरियादी परमानंद पिता पुरुषोत्तम बांके (32) ने हरसूद थाने में शिकायत दर्ज कराई है।फरियादी ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसा। इसके बाद घर में रखी कोठी से करीब 10 साल पुराने इस्तेमाल किए जा रहे सोने के जेवर चोरी कर लिए।

चोरी गए सामान में एक जोड़ी सोने की झुमकी और एक जोड़ी कान के फूल शामिल हैं। फरियादी के अनुसार चोरी गए जेवरों की कुल कीमत करीब 60 हजार रुपये है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- जेल में रची चोरी की साजिश, बाहर आते ही बनाया गिरोह, बड़वानी के धनौरा चोरी मामले में 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार