• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

ओंकारेश्वर में मां नर्मदा के आंचल में हिलोरे भरती 151 नौकाओं से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा भारत माता का जयघोष

ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर की नगरी में बुधवार को मां नर्मदा की लहरों पर देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। नाविकों ने तिरंगा यात्रा निकालकर जलध...और पढ़ें

By Manish KareEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 01:36:38 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 01:36:38 PM (IST)
ओंकारेश्वर में मां नर्मदा के आंचल में हिलोरे भरती 151 नौकाओं से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा भारत माता का जयघोष
ओंकारेश्वर में मां नर्मदा के आंचल में हिलोरे भरती तिरंगा यात्रा। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. तिरंगा नाव यात्रा: ओंकाररेश्वर में नर्मदा की लहरों पर लहराया तिरंगा
  2. नाविकों ने तिरंगा यात्रा निकालकर जलधारा के बीच राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया
  3. तिरंगे से सजी 151 नावें जब नर्मदा के प्रवाह पर निकलीं तो घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं और पर्यटकों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हो गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा, ओंकारेश्वर। ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर की नगरी में बुधवार को मां नर्मदा की लहरों पर देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। नाविकों ने तिरंगा यात्रा निकालकर जलधारा के बीच राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। तिरंगे से सजी 151 नावें जब नर्मदा के प्रवाह पर निकलीं तो घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं और पर्यटकों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हो गया।

नावों पर शान से लहराते तिरंगे और भारत माता की जय के नारों से नर्मदा तट गूंज उठा। यात्रा के दौरान नाविकों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। नर्मदा के घाटों से गुजरती तिरंगा सजी नावों का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहा। कई लोगों ने इस देशभक्ति से ओतप्रोत पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।


नाविकों का कहना था कि मां नर्मदा की साक्षी में तिरंगा यात्रा निकालना उनके लिए गौरव का अवसर है। धार्मिक और पर्यटन नगरी ओंकारेश्वर में आयोजित इस यात्रा ने जल और थल दोनों पर राष्ट्रभक्ति का माहौल बना दिया।

स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार शाम चार बजे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में मां नर्मदा पर भव्य तिरंगा नौका यात्रा निकाली गई। मध्य प्रदेश में अपनी तरह की पहली अनूठी नौका तिरंगा यात्रा में 151 नौकाएं शामिल हुईं।

भारत माता के रूप में सजी बालिका यात्रा का विशेष आकर्षण रही। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ ब्रह्मपुरी घाट से हुआ। इसमें मांधाता विधायक नारायण पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयकारे लगाए। देशभक्ति गीतों से मां नर्मदा का तट गूंज उठा।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

नौका यात्रा को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। अधिकारी और बचाव दल पूरी तरह मुस्तैद रहे। सहायक कलेक्टर शिल्पा चौहान, जिला होमगार्ड एवं एआरएफ कमांडेंट आशीष कुशवाह, मांधाता थाना प्रभारी अनोखसिंह सिंदया तथा नगर परिषद सीएमओ मोनिका पारधी सहित संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा एवं बचाव दलों को विशेष रूप से तैनात किया गया था।

नगर परिषद सीएमओ मोनिका पारधी ने बताया कि वंदे मातरम को 150 वर्ष और स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा नाव यात्रा निकाली गई। इसमें विधायक नारायण पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नगरवासी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- Har Ghar Tiranga : नर्मदा नदी की गोद में तिरंगा लेकर की तैराकी, भारत माता की जय के लगे नारे