पंचायतन मंदिर के शिलान्यास से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में किया दर्शन-पूजन
पंचायतन मंदिर के शिलान्यास से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार शाम करीब सवा पांच बजे पवित्र धर्मनगरी ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान ओंकार...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 05:22:36 PM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 09:12:45 PM (IST)
मोरटक्का स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने पत्नी और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ दर्शन किए। (नईदुनिया प्रतिनिधि)HighLights
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार शाम करीब सवा पांच बजे पवित्र धर्मनगरी ओंकारेश्वर पहुंचे
- ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान ओंकारेश्वर से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एनएचडीसी रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया
नईदुनिया प्रतिनिधि, ओंकारेश्वर (खंडवा) । पंचायतन मंदिर के शिलान्यास से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार शाम करीब सवा पांच बजे पवित्र धर्मनगरी ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान ओंकारेश्वर से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एनएचडीसी रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार सुबह पंचायतन मंदिर का शिलान्यास कर एकात्मधाम के दूसरे चरण के कार्यों को गति देंगे।
प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां लगभग पूरी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे और अगले दिन होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां लगभग पूरी हो चूकी हैं। संतों, अतिथियों और विशिष्टजनों की मौजूदगी में होने वाला यह आयोजन एकात्म धाम परियोजना के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
एकात्मधाम के दूसरे चरण को मिलेगी गति
पंचायतन मंदिर के शिलान्यास के साथ एकात्म धाम के दूसरे चरण के निर्माण कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद है। इससे ओंकारेश्वर की धार्मिक पहचान के साथ उसकी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।
संत और विशिष्ट अतिथि समारोह में शामिल होंगे
ओंकार पर्वत पर विकसित हो रहे आदिगुरू शंकराचार्य के एकात्म धाम में 27 अगस्त को पंचायतन मंदिर के निर्माण का शुभारंभ होगा। सावन शुक्ल चतुर्दशी पर सुबह छह बजे शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दिव्य संन्यास परंपरा के प्रतिनिधि, षड्दर्शन संत मंडल के संत और विशिष्ट अतिथि समारोह में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना उपरांत रात्रि विश्राम किया
ओंकारेश्वर के दो दिवसीय प्रवास पर देर शाम ओंकारेश्वर पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना उपरांत रात्रि विश्राम किया। पंचायतन मंदिर के शिलान्यास से एकात्मधाम परियोजना के दूसरे चरण के कार्य को गति मिल सकेंगी।