• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • जन्‍माष्‍टमी
  • गणेशोत्‍सव
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

कब्रों के ऊपर चली क्रेन और JCB? खंडवा के बड़ा कब्रिस्तान में भड़का विवाद; कमेटी हुई भंग

खंडवा के बड़ा कब्रिस्तान में पेड़ों की कटाई के दौरान मशीनों के इस्तेमाल को लेकर विवाद सामने आया है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 11:50:25 AM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 11:50:25 AM (IST)
कब्रों के ऊपर चली क्रेन और JCB? खंडवा के बड़ा कब्रिस्तान में भड़का विवाद; कमेटी हुई भंग
कोतवाली पुलिस और वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की (AI Generated Image)

HighLights

  1. बड़ा कब्रिस्तान में पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद
  2. मशीनें कब्रों के ऊपर से गुजारने का आरोप
  3. कई कब्रों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। शहर के बड़ा कब्रिस्तान में गुरुवार सुबह पेड़ों की कटाई के दौरान मशीनों के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। समाजजनों ने आरोप लगाया कि पेड़ काटने के लिए लाई गई क्रेन, JCB और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्रों के ऊपर से गुजारा गया। इससे कई कब्रों को नुकसान पहुंचा और कुछ पर लगे नाम व पहचान के निशान मिट गए।

मां की कब्र पर पहुंचे तो दिखा नजारा

कहारवाड़ी निवासी इकबाल चौहान गुरुवार सुबह एक मैयत में शामिल होने बड़ा कब्रिस्तान पहुंचे थे। इस दौरान वह अपनी मां की कब्र पर भी गए। वहां क्रेन खड़ी देखकर उन्होंने पेड़ों की कटाई कर रहे लोगों से जानकारी ली। इकबाल चौहान का आरोप है कि एक युवक मशीन को कब्रों के ऊपर से ले जाने के निर्देश दे रहा था। विरोध करने पर पेड़ काट रहे लोग वहां से चले गए। इसके बाद शहजाद चौहान ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।


वन विभाग और पुलिस ने शुरू की जांच

जानकारी मिलने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी शंकर सिंह चौहान के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम पेड़ों की कटाई, अनुमति और काटे गए पेड़ों की संख्या की जांच कर रही है। कोतवाली टीआई प्रवीण आर्य भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।

समाजजनों ने आरोप लगाया कि करीब ढाई महीने से पेड़ों की कटाई चल रही थी और काटी गई लकड़ी बेच दी गई। उन्होंने पेड़ों और लकड़ी की बिक्री का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की।

शहर काजी पहुंचे, कमेटी भंग करने का निर्णय

विवाद की जानकारी मिलने पर शहर काजी सैयद निसार अली भी कब्रिस्तान पहुंचे। उन्होंने समाजजनों से चर्चा के बाद कहा कि कब्रों को नुकसान पहुंचाने जैसी लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।

उन्होंने जिला वक्फ कमेटी अध्यक्ष अकरम खान उर्फ अक्का से कार्रवाई की बात की। इसके बाद अकरम खान ने कब्रिस्तान कमेटी को भंग करने का निर्णय लिया। मामले की जानकारी मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड, भोपाल को देने की बात भी सामने आई है।