• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

खंडवा में बस से उतरकर सड़क पार कर रहा था छात्र, पिकअप ने कुचला, मौके पर ही मौत

स्कूल से घर लौटते समय सड़क पार कर रहे 11 वर्षीय छात्र की तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम खंडवा-अमरावती स्टेट हाईवे पर ग्राम ग...और पढ़ें

By Manish KareEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 22 Aug 2026 10:53:17 PM (IST)Updated Date: Sat, 22 Aug 2026 10:53:17 PM (IST)
खंडवा में बस से उतरकर सड़क पार कर रहा था छात्र, पिकअप ने कुचला, मौके पर ही मौत
खंडवा-अमरावती हाईवे पर सड़क हादसा।

HighLights

  1. खंडवा-अमरावती हाईवे पर सड़क हादसा
  2. 11 साल के इकलौते भाई की दर्दनाक मौत
  3. दो बहनों के इकलौते भाई की मौत से मातम

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। स्कूल से घर लौटते समय सड़क पार कर रहे 11 वर्षीय छात्र की तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम खंडवा-अमरावती स्टेट हाईवे पर ग्राम गुड़ी के पास माताबेड़ी में हुआ। मृतक निखिल पुत्र हरदास गौंड निवासी सीताबेड़ी कक्षा पांचवीं का छात्र था और परिवार का इकलौता बेटा था।

बस से उतरते ही पिकअप ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार निखिल शनिवार शाम करीब पांच बजे गुड़ी के सरकारी स्कूल से बस में सवार होकर माताबेड़ी पहुंचा था। बस से उतरने के बाद वह हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप क्रमांक एमएच 27डीटी 2515 ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि निखिल के सिर में गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


पिकअप जब्त, चालक की तलाश जारी

हादसे की सूचना पर पिपलोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई विक्रम धारवे ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पिकअप को मौके से जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- इंदौर में मिड-डे मील खाने से बिगड़ी बच्चों की तबीयत, कढ़ी-चावल खाते ही 38 बच्चे बीमार

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

निखिल के चाचा की माताबेड़ी में हाईवे किनारे चिप्स की दुकान है। वह स्कूल से लौटने के बाद वहीं बैठकर पढ़ाई करता था। पिता मजदूरी करते हैं। दो बहनों के बीच इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम है।