खरगोन: तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, शादी के कार्ड बांटने जा रहे दो लोग घायल
खरगोन जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर खंडवा बड़ोदरा हाईवे पर ऊन के पास एक तेज रफ्तार एंबुलेंस की पीछे से तेज टक्कर में बाइक सवार बड़वानी के दो लोग घायल ह ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 08 Feb 2026 11:01:15 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Feb 2026 11:01:15 PM (IST)
खरगोन: तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक सवारों को मारी टक्करHighLights
- खंडवा-बड़ोदरा हाईवे पर एंबुलेंस ने बाइक को पीछे से उड़ाया
- रिश्तेदारी में पत्रिका देने जा रहे दो दोस्त गंभीर घायल
- पुलिस जुटा रही जानकारी, ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप
नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन। जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर खंडवा बड़ोदरा हाईवे पर ऊन के पास एक तेज रफ्तार एंबुलेंस की पीछे से तेज टक्कर में बाइक सवार बड़वानी के दो लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज बताई जा रही है कि बाइक रोड से नीचे काफी दूर जा गिरी। यह हादसा रविवार की शाम 6.30 बजे का है। बाइक सवार बड़वानी जिले के राजपुर के सिलवानी से खरगोन शादी के कार्ड बांटने रिश्तेदारी में जा रहे थे।
उसी एंबुलेंस से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
घायलों को उसी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनका आरोप है कि एंबुलेंस के ड्राइवर ने लापरवाही से वाहन चलाकर पीछे से तेज टक्कर मारी है। घायल सिगदार पिता चेनसिंग (40) ने जिला अस्पताल में बताया कि वह अपने मित्र विक्रम पिता भूनिया (45) के साथ शादी की पत्रिका देने खरगोन जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही 108 एम्बुलेंस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
पीड़ितों के बयान के आधार पर होगी वैधानिक कार्रवाई
हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल पुलिस का कहना है कि पीड़ितों से जानकारी जुटाकर संबंधित थाने को सूचना भेजी जाएगी। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और पुलिस एंबुलेंस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है।
यह भी पढ़ें- भोपाल में मजदूर को तीन दिन डिजिटल अरेस्ट कर डेढ़ लाख ठगे, फोन काटने पर एनकाउंटर की धमकी