• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंडला

मंडला में नेशनल हाईवे-30 पर ट्रक और कार की भीषण टक्कर, एयरबैग खुलने से चार युवकों की बची जान

अजय सोनी और जगदीश रजक दिल्ली से लौटे थे। उन्हें लेने के लिए भूपेंद्र उईके और शिवेंद्र उईके जबलपुर रेलवे स्टेशन गए थे। चारों युवक जिले के बिछिया और राज...और पढ़ें

By Shahank ChoubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 02:11:52 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 02:11:52 PM (IST)
मंडला में नेशनल हाईवे-30 पर ट्रक और कार की भीषण टक्कर, एयरबैग खुलने से चार युवकों की बची जान
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार,और मौके पर पहुंची पुलिस व घायल युवक (इनसेट में)। नईदुनिया

HighLights

  1. लोगों ने तत्काल घायलों को कार से बाहर निकाला
  2. टक्कर की तीव्रता से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई
  3. अजय सोनी और जगदीश रजक दिल्ली से लौटे थे

नईदुनिया प्रतिनिधि,मंडला। नेशनल हाईवे-30 पर मंडला जबलपुर मार्ग नेशनल हाइवे 30 में गाजीपुर के पास मंगलवार को ट्रक और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में चार युवक घायल हो गए।

दुर्घटना के दौरान कार के सभी एयरबैग समय पर खुल गए

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के दौरान कार के सभी एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे चारों युवकों की जान बच गई।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

ट्रक रायपुर की ओर से आ रहा था, जबकि कार क्रमांक एमपी 20 एफएक्स 3319 जबलपुर से बिछिया की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया, इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक आरजे 41 जीए 6737 से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर की तीव्रता से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

चारों घायलों को अस्पताल भेजा गया

दुर्घटना में अजय सोनी, जगदीश रजक, भूपेंद्र उईके और शिवेंद्र उईके घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मंडला जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया।


दिल्ली से लौट रहे थे दो युवक

अजय सोनी और जगदीश रजक दिल्ली से लौटे थे। उन्हें लेने के लिए भूपेंद्र उईके और शिवेंद्र उईके जबलपुर रेलवे स्टेशन गए थे। चारों युवक जिले के बिछिया और राजो क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं और स्टेशन से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।

तेज रफ्तार में थी कार

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार तेज रफ्तार में थी। ओवरटेक के दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते सामने से आ रहे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के बड़ा फुहारा में ताश के पत्तों की तरह ढह गई तीन मंजिला इमारत, धूल का घना गुबार और दहशत का माहौल