मंडला में खसरा नाम सुधार के लिए 5 हजार की रिश्वत लेते रीडर लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा
लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दरगड़, तहसील निवास निवासी गेंदलाल सर्वटे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता की कृषि भूमि के खसरे म ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 18 Feb 2026 05:17:34 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 Feb 2026 05:19:58 PM (IST)
रिश्वत लेते पकड़ाया रीडर।HighLights
- उनके पिता की कृषि भूमि के खसरे में नाम त्रुटिवश मूलचंद के स्थान पर फूलचंद दर्ज हो गया है।
- उक्त त्रुटि सुधारने के एवज में आरोपित द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी।
- शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त ने योजनाबद्ध तरीके से आज ट्रैप कार्रवाई की।
नईदुनिया प्रतिनिधि,मंडला। जबलपुर लोकायुक्त टीम ने बुधवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय निवास में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 (रीडर) काशीराम मरावी को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दरगड़, तहसील निवास निवासी गेंदलाल सर्वटे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता की कृषि भूमि के खसरे में नाम त्रुटिवश मूलचंद के स्थान पर फूलचंद दर्ज हो गया है। उक्त त्रुटि सुधारने के एवज में आरोपित द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से बुधवार को ट्रैप कार्रवाई की। योजना के अनुसार आवेदक ने आरोपित को 5 हजार रुपये की पहली किस्त देते ही टीम ने मौके पर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय, तहसील निवास जिला मंडला में की गई। आरोपित के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)(बी) एवं 13(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ट्रैप दल में टीएलओ निरीक्षक शशिकला मस्कुले निरीक्षक जितेंद्र यादव, उप निरीक्षक शिशिर पांडेय सहित लोकायुक्त जबलपुर की टीम शामिल रही।