मंडला में बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टरों और तेज हॉर्न लगाने वालों पर पुलिस कर रही कार्रवाई
मंडला में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर वाले 9 ट्रैक्टरों को पकड़ा और उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की। सभी ट्रैक्टर चालकों पर पांच सौ रुपये ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 04 Feb 2026 11:49:29 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Feb 2026 11:56:58 AM (IST)
पुलिस द्वारा ट्रैक्टरों के खिलाफ की गई कार्रवाई।HighLights
- मंडला में चलाया गया वाहनों का विशेष चेकिंग अभियान
- महाराजपुर थाना पुलिस ने ट्रैक्टरों के खिलाफ की कार्रवाई
- समझाइश दी गई कि आगे से सभी नियमों का पालन करें
नईदुनिया प्रतिनिधि, मंडला। थाना कोतवाली एवं थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाने हेतु विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट के संचालित पाए गए कुल 9 ट्रैक्टर वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 51/177 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।
इन ट्रेक्टरों पर की गई कार्रवाई
एमपी 51 जेडबी 7225,एमपी 51 जेडई 8708,एमपी 51 एए 4296,एमपी 51 जेडडी 8786,एमपी 51 जेडडी 8723,एमपी 51 एए 7679,एमपी 51 एबी 0192,एमपी 51 जेडए 7708 एवंएमपी 51 एए 8847।
दस्तावेज के साथ वाहन चलाने दी गई समझाइश
सभी ट्रैक्टर चालकों पर पांच सौ रुपये प्रति ट्रैक्टर के मान से कुल चार हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा ट्रैक्टर चालकों को वाहनों पर स्पष्ट एवं वैध नंबर प्लेट लगाने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने, ओवरलोडिंग न करने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की समझाइश दी गई।