• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंडला

आवारा कुत्तों के आतंक से मंडला के चिरईडोगरी में दहशत, सुरक्षा के लिए स्कूल और आंगनबाड़ी बंद

स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि स्थिति सामान्य होने तक बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें और न ही स्कूल भेजें।

By Shahank ChoubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 11:23:55 AM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 11:23:55 AM (IST)
आवारा कुत्तों के आतंक से मंडला के चिरईडोगरी में दहशत, सुरक्षा के लिए स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि विद्यालय परिसर में बाउंड्रीवाल नहीं होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

HighLights

  1. दो-तीन दिनों से कुत्तों के हमले की घटनाएं सामने आ रही थीं
  2. साप्ताहिक बाजार में कुत्तों ने लोगों पर हमला कर दिया
  3. शिकार हुए, जिनमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंडला। नारायणगंज तहसील के चिरईडोगरी गांव में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। मंगलवार को साप्ताहिक बाजार के दौरान कुत्तों ने बड़ी संख्या में लोगों पर हमला कर दिया।

लगातार हो रहे हमलों से गांव में दहशत का माहौल

इस घटना में करीब दो दर्जन लोग कुत्तों के काटने का शिकार हुए, जिनमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। लगातार हो रहे हमलों से गांव में दहशत का माहौल है।

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए केंद्र बंद रखे गए

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बुधवार को गांव के शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखे गए।

बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में हमले बढ़ गए

दो-तीन दिनों से कुत्तों के हमले की घटनाएं सामने आ रही थीं, लेकिन मंगलवार को बाजार दिवस होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में हमले बढ़ गए।

लोगों की सतर्कता से उसे सुरक्षित बचा लिया गया

इसी दौरान एक मासूम बच्चे पर भी कुत्तों ने हमला करने का प्रयास किया, लेकिन आसपास मौजूद लोगों की सतर्कता से उसे सुरक्षित बचा लिया गया।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है

स्कूल प्रबंधन ने बताया कि विद्यालय परिसर में बाउंड्रीवाल नहीं होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। इस संबंध में प्रशासन को भी अवगत कराया जा चुका है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आवारा कुत्तों को तत्काल पकड़ने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

यह भी पढ़ें- मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित