Mandsaur News: सोनीपत जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 40 लोग घायल
गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम ढाबला के पास टायर फटने से सोनीपत जा रही श्रद्धालुओं की बस पलट गई। हादसे में 40 से अधिक यात्री घायल हुए। सभी को शामगढ़ अस्प ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 02 Jan 2026 07:50:38 AM (IST)Updated Date: Fri, 02 Jan 2026 07:50:38 AM (IST)
मंदसौर में एक्सीडेंट का मामला। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)HighLights
- गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर ढाबला के पास हादसा।
- टायर फटने से सोनीपत जा रही बस पलटी।
- ओंकारेश्वर, महाकाल दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु।
नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। गरोठ-उज्जेन फोर लेन पर ग्राम ढाबला के पास सोनीपत जा रही बस पलट गई। हादसे में 40 अधिक लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को शामगढ़ के शासकीय अस्पताल लाया गया। दो लोगों को गंभीर चोट लगने पर जिला अस्पताल लाया गया है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के सोनीपत से श्रद्धालु ओंकारेश्वर व महाकालेश्वर के दर्शन करने आए थे। सभी शुक्रवार अल सुबह उज्जैन से सोनीपत के लिए निकले थे। इसी दौरान गरोठ-उज्जेन फोर लेन पर ढाबला के पास बस का टायर फटने से पलट गई। दुर्घटना में 40 से अधिक घायल हो गए। सभी को शामगढ़ में सिविल अस्पताल लाया गया। दो लोगों को गंभीर चोट लगने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।