
नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के दिल्ली-कोटा खंड में सड़क उखड़ने सहित अन्य शिकायतों के चलते बुधवार सुबह से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली से निरीक्षण करने निकले। रात लगभग 10 बजे वह गरोठ पहुंचे। अब रात में वे यही एमिनिटी हाउस में विश्राम करेंगे। गुरुवार सुबह एक्सप्रेस वे से ही बड़ोदरा तक जाएंगे।
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के दिल्ली-कोटा खंड का निरीक्षण करने निरीक्षण करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी रात 10 बजे मंदसौर जिले के गरोठ पहुंचे।
यहां पर एक्सप्रेस वे पर ही स्थित होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार सुबह यहां से गुजरात के लिए निकलेंगे। यहां गरोठ व आस-पास के क्षेत्र के किसानों ने एक्सप्रेस वे निर्माण से खेतों में जलभराव की समस्या को लेकर गडकरी को ज्ञापन सौंपा गया।
किसानों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं करने से खेतों में पानी भर रहा है जिससे फसलों एवं कृषि भूमि को नुकसान हो रहा है।
किसानों की इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर दिए ज्ञापन में प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराने, जल निकासी की उचित व्यवस्था करने तथा आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने का आग्रह किया गया।