फार्महाउस जुआकांड : आरोपित जगदीश राठौड़ उर्फ कुबड़ा से पूछताछ के बाद 4 पुलिसकर्मी लाइन अटैच
सभी पर जुआ कांड में संलिप्तता को ले कर कार्रवाई की है। इसके पूर्व थाना प्रभारी लोकेन्द्र सिंह हिहोर, एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रेशम गिरवाल को पूर्व मे ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 24 Mar 2026 03:51:30 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Mar 2026 04:31:24 PM (IST)
फार्म हाउस पर देर रात पुलिस का छापा। (फोटो- एआई जनरेटेड)HighLights
- पुलिसकर्मी की संलिप्तता की आशंका के चलते किया गया है लाइन अटैच।
- पटेल पैलेस वाला महेंद्र पटेल जगह उपलब्ध कराकर पूरी व्यवस्था करता था।
- कुबड़ा का 8 जिलों में हैं नेटवर्क, आसपास के जिलों के जुआरी पकड़ाए थे।
नईदुनिया प्रतिनिधि, महू-मानपुर। महू तहसील के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 10 मार्च की रात को आईएएस वंदना वैद्य के फार्म हाउस पर पकड़ाए जुए में कार्रवाई करते हुए एसपी यांगचेन डोलकर ने मानपुर थाने पर पदस्थ चार और पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है।
यह कार्रवाई सोमवार को पुलिस द्वारा आरोपित कुबड़ा से पूछताछ करने के बाद की गई है। वहीं मुख्य आरोपित कुबड़ा ने यह भी बताया कि उसकी बातचीत पटेल पैलेस वाला महेंद्र पटेल से हुई थी।
उसने जुआ खेलने के लिए जगह उपलब्ध कराई और पुलिस से सेटिंग होने की भी बात कही थी। पुलिस महेंद्र पटेल को पहले ही आरोपित बना चुकी है।
![naidunia_image]()
आरोपित जगदीश कुबड़ा
पर अब तक पटेल गिरफ्तार नहीं हुआ है। जुआकांड में अब तक कुल 7 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इसमें 11 मार्च को तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह हिहोर, उनि मिथुन ओसारी और सउनि रेशम गिरवाल को निलंबित किया जा चुका है।
वहीं मंगलवार को एसपी यांगचेन डोलकर भुटिया द्वारा थाने के उनि त्रिलोक बोरासी, सउनि सुरेश भदौरिया, सउनि नीलेश यादव और आरक्षक सुशांत को लाइन अटैच किया है।
![naidunia_image]()
आरोपित महेंद्र पटेल
महू तहसील के मानपुर थाना क्षेत्र में फार्म हाउस जुआ कांड में 4 और पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच किया है। इसमें मानपुर थाने के उप निरीक्षक त्रिलोक बोरासी, सहायक उप निरीक्षक सुरेश भदौरिया, सहायक उप निरीक्षक नीलेश यादव और आरक्षक सुशांत को लाइन अटैच किया है। सभी पर जुआ कांड में संलिप्तता को ले कर कार्रवाई की है। इसके पूर्व थाना प्रभारी लोकेन्द्र सिंह हिहोर, एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रेशम गिरवाल को पूर्व में निलंबित किया जा चुका है।
फार्म हाउस को बना रखा था जुए का बड़ा अड्डा, छापे में 18 जुआरी पकड़ाए, साढ़े 13 लाख रुपये व 30 मोबाइल जब्त