महू में अवैध गर्भपात क्लिनिक का खुलासा, घर में ऑपरेशन थिएटर का सेटअप... सर्जिकल सामग्री और दवाएं जब्त
महू में काली माता मंदिर के पीछे एक रिहायशी मकान में अवैध क्लिनिक चलाने का मामला सामने आया। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 27 Feb 2026 03:07:06 AM (IST)Updated Date: Fri, 27 Feb 2026 05:04:27 AM (IST)
अवैध क्लिनिक में मिली गर्भपात से जुड़ी दवाई, इंजेक्शन व मरीज को भर्ती करने के लिए रखा था बेडHighLights
- महू में अवैध गर्भपात क्लिनिक का खुलासा
- ऑपरेशन थिएटर और दो बेड बरामद
- सर्जिकल उपकरण, दवाएं और इंजेक्शन जब्त
नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। महू कोतवाली थाना क्षेत्र में काली माता मंदिर के पीछे एक रिहायशी मकान में अवैध क्लिनिक चलाने का मामला सामने आया है। ब्लाक मेडिकल ऑफिसर को गोपनीय सूचना मिलने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान मकान के एक कमरे में ऑपरेशन थिएटर पाया गया। वहां दो बेड रखे हुए थे, जहां मरीजों का सलाइन देने सहित सर्जिकल प्रक्रिया की जाती थी।
मरीजों के लिए बनाए गए थे बेड
टीम ने मौके पर जाकर तीन कमरे देखें, जिनमें से दो कमरों में क्लिनिक तैयार था। मौके पर अमीषा और उनके पति सुरेंद्र प्रताप भी मौजूद थे। अमीषा महिलाओं का इलाज कर रही थी।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि अविवाहित युवती का हाल ही में उपचार कराया गया था। प्रशासन ने इसकी आशंका जताई कि युवती ने गर्भपात कराया है। युवती की पहचान कर मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।
बिना डिग्री क्लिनिक संचालित
बीएमओ डॉ. योगेश सिंगारे ने बताया कि अमीषा के पास कोई मान्य चिकित्सकीय डिग्री या क्लिनिक संचालन की वैध अनुमति नहीं थी। वह पहले रेडक्रास अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत रही। अवैध क्लिनिक खोलकर स्वयं को डॉक्टर बताती थी।
बिना पंजीकरण सर्जिकल प्रक्रिया करना गंभीर अपराध है। बीएमओ की लिखित शिकायत पर कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जब्ती और जांच
टीम ने आपरेशन में इस्तेमाल होने वाली ट्रे, सर्जिकल उपकरण, गर्भपात से जुड़ी दवाएं, इंजेक्शन और बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं जब्त कर सील कर सूचीबद्ध की हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग यह भी जांच कर रहे हैं कि इस अवैध गतिविधि में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता तो नहीं है।
यह भी पढ़ें- Bhopal Sex Racket: जिहादी बहनों के फ्लैट में चलता था रैकेट, मेहमान बनकर रोजाना आते थे नए लोग