महू में आशापुरा के पास कार पेड़ से टकराई, इन्फैंट्री स्कूल के जवान की मौत
हादसे में 27 वर्षीय जवान सूर्य ऊकाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 05 Mar 2026 05:48:47 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Mar 2026 05:55:19 PM (IST)
कार हादसे में जवान की मौत।HighLights
- घायल जवान का उपचार आर्मी अस्पताल में किया गया।
- इंफेंट्री स्कूल से जुड़े हुए थे। किसी कार्य से बाहर गए थे।
- देर रात वे कार से आशापुरा से महू की ओर लौट रहे थे।
नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। महू तहसील के बड़गोंदा थाना क्षेत्र के आशापुरा गांव के पास बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से इंफेंट्री स्कूल के एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल जवान का उपचार आर्मी अस्पताल में किया गया। बड़गोंदा पुलिस के अनुसार दोनों जवान इंफेंट्री स्कूल से जुड़े हुए थे और किसी कार्य से बाहर गए थे। देर रात वे कार से आशापुरा से महू की ओर लौट रहे थे।
इसी दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में 27 वर्षीय जवान सूर्य ऊकाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही बड़गोंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।