पीथमपुर की आइल फिल्टर फैक्ट्री में भीषण आग, औद्योगिक क्षेत्र में मचा हड़कंप
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि इसी फैक्ट्री में लगभग 6-7 माह पूर्व भी देर रात आग लगने की गंभीर घटना हो चुक ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 24 Mar 2026 10:47:39 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Mar 2026 10:58:40 PM (IST)
पीथमपुर फैक्ट्री में आग।HighLights
- फैक्ट्री में वाहनों से निकल आयल टैंकरों में लाकर फिल्टर किया जा रहा था।
- घटना के दौरान कुछ श्रमिक टैंक और टैंकर के आसपास सफाई कार्य में लगे थे।
- इस दौरान आग में 2 श्रमिक पूरी तरह जल गए थे। जिनके कंकाल अगले दिन मिले थे।
नईदुनिया न्यूज, पीथमपुर। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के सेक्टर-3 स्थित एक आयल फिल्टर करने वाली फैक्ट्री में मंगलवार शाम करीब 8:15 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही पूरे औद्योगिक क्षेत्र में दहशत फैल गई और आसपास की इकाइयों में हड़कंप मच गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि इसी फैक्ट्री में लगभग 6-7 माह पूर्व भी देर रात आग लगने की गंभीर घटना हो चुकी है।
उस समय फैक्ट्री में वाहनों से निकला हुआ उपयोग किया गया आयल टैंकरों में लाकर फिल्टर किया जा रहा था।
घटना के दौरान कुछ श्रमिक टैंक और टैंकर के आसपास सफाई कार्य में लगे थे। इस दौरान आग में 2 श्रमिक पूरी तरह जल गए थे। जिनके कंकाल अगले दिन मिले थे।
![naidunia_image]()
फैक्ट्री संचालन पर पहले से प्रतिबंध
औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के डायरेक्टर राजेश यादव ने बताया कि पूर्व घटना के बाद कंपनी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया गया है और आगामी आदेश तक फैक्ट्री संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है। मंगलवार की घटना के संबंध में उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी और बुधवार को फैक्ट्री का निरीक्षण किया जाएगा।
फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के साथ-साथ आसपास की अन्य फैक्ट्रियों को सुरक्षित रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए।
संचालन पर उठे सवाल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रतिबंध के बावजूद फैक्ट्री में आयल फिल्टरिंग का कार्य जारी होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्थाओं और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।