NEET Re-Exam से पहले महू में सुरक्षा में चूक, परीक्षा केंद्र पर लगे कैमरे चोरी, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार
परीक्षा के पूर्व महू के शासकीय भेरूलाल पाटीदार स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित बनाए गए परीक्षा केंद्र से दो सीसीटीवी कैमरे चोरी होने की घटना हुई है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 09:46:34 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 09:46:34 PM (IST)
सीसीटीवी कैमरा में कैद हुए चोरी करने वाले आरोपित। (वीडियो ग्रैब)HighLights
- महू के शासकीय कॉलेज में सीसीटीवी कैमरों पर ही हाथ साफ
- NEET केंद्र से चोरी करने वाले दो आरोपी दबोचे, कैमरे बरामद
- 720 छात्र देंगे परीक्षा, प्रशासन का कड़े सुरक्षा इंतजाम का दावा
नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद रविवार को फिर से नीट की पुनर्परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के पूर्व महू के शासकीय भेरूलाल पाटीदार स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित बनाए गए परीक्षा केंद्र से दो सीसीटीवी कैमरे चोरी होने की घटना हुई है। इस मामले में प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर कैमरे बरामद कर लिए हैं। घटना ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, हालांकि प्रशासन ने परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाने का दावा किया है।
कैमरे चोरी की घटना हुई कैद
जानकारी के अनुसार डिग्री कॉलेज में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें वाणिज्य संकाय भवन में बनाए केंद्र में 240 और प्रशासनिक भवन में बनाए गए केंद्र में 480 इस तरह कुल 720 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुरक्षा के लिए दोनों केंद्रों पर 18-18 कैमरे लगाए गए हैं।
सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपितों की पहचान
शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे दो युवक भवन के पास पहुंचे और वहां लगाया एक नया कैमरा और पूर्व में लगा पुराना कैमरा चोरी कर लिया। घटना की जानकारी शनिवार सुबह पता चली। इसके बाद केंद्र प्रभारी ने बड़गोंदा थाने में प्रकरण दर्ज कराया। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज देखे। जिसमें दोनों युवक कैमरे उखाड़कर ले जाते हुए नजर आए।
यह भी पढ़ें- कम दाम में असली दूध का स्वाद! भोपाल के सांची पार्लरों पर अब मिलेगी बटर स्कॉच, मैंगो और केसर पिस्ता आइसक्रीम
दोनों आरोपित गिरफ्तार, कैमरे बरामद
इसके बाद पुलिस ने आरोपितों की पहचान की। बड़गोंदा थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गवली पलासिया निवासी हिमांशु पुत्र मनोज वर्मा (19) और विनय पुत्र मनोज शर्मा (20) को गिरफ्तार किया। साथ ही दोनों से चोरी किए कैमरे भी बरामद किए हैं।