• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना में जर्जर सड़क पर 7 साल की बच्ची का फूटा गुस्सा: CM मोहन यादव को दी चेतावनी- सड़क बनवाओ वर्ना कुर्सी से हटवा देंगे

Morena Viral Video: बताया जा रहा है कि सालों से गांव की सड़क कच्ची है, बारिश में तो बीमारों व प्रसूताओं को अस्पताल ले जाना दूभर हो जाता है। पंचायत से ...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 12:38:10 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 12:38:42 PM (IST)
मुरैना में जर्जर सड़क पर 7 साल की बच्ची का फूटा गुस्सा: CM मोहन यादव को दी चेतावनी- सड़क बनवाओ वर्ना कुर्सी से हटवा देंगे
वीडियो में दिखाई दे रही मासूम बच्ची। वीडियोग्रैब

HighLights

  1. कीचड़ के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे
  2. रोड नहीं होगी तो बेटी कैसे पढ़ेगी?
  3. सालों से कच्ची सड़क, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। जिले के कईयों गांवों में कच्ची सड़कें हैं, जो बारिश में दलदल सी बन गई है। जलभराव और कीचड़ के कारण कईयों गांवों में एंबुलेंस और स्कूल वाहन नहीं जा पा रहे। एक महीने पहले जर्जर व कच्ची सड़क के लिए दिमनी विधानसभा के हवेली गांव में एक युवक ने दंडवत और तीन दिन तक अनशन किया था। ऐसी ही एक सड़क को देखकर एक मासूम बच्ची का आक्रोश फूट पड़ा, जो जर्जर सड़क के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को कोस रही है। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रामरतन पुरा गांव का है वीडियो

यह वीडियो मुरैना जिले की सिकरोडी ग्राम पंचायत में आने वाले रामरतन के पुरा का है। इस गांव की सड़क बच्ची है, जो बारिश में कीचड़ व जलभराव से बदहाल हो गई है। गांव के बच्चे स्कूल तक नहीं जा रहे। कीचड़ से भरी सड़क पर खड़े होकर सात साल की एक बच्ची कह रही है, कि मुख्यमंत्रीजी आप सारे दिन बोलते रहते हो। कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ। पर रोड ही नहीं होगी तो बेटी कैसे पढ़ेगी।


यह रोड देख रहे हो ना पूरी खराब है। ठीक है। मैं बता रही हूं, इस रोड को खुद ही संभाल लो, हमसे नहीं संभली जा रही। हम को आने-जाने में दिक्कत हो रही, तो हम नहीं जा रहे स्कूल। रोड को बनवा दो वर्ना तुम्हें कुर्सी से ही हटवा देंगे... याद रखना।‘

ग्रामीणों ने बताया कि सालों से गांव की सड़क कच्ची है, बारिश में तो बीमारों व प्रसूताओं को अस्पताल ले जाना दूभर हो जाता है। पंचायत से लेकर विधायक और सांसद तक से सड़क निर्माण की मांग कईयों बार कर चुके, लेकिन कोई सुनवाई नहीं करता।