• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मात्र 7 हजार रुपये की उधारी पर दोस्तों में विवाद, तीसरे ने तान दी रायफल और कर दी हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल

घर पर उधारी का तकादा करने आने पर नरेश सिंह इसलिए भड़क गया, क्योंकि उस उसके साथ उसका परिचित लल्लू तोमर बैठा था।

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 01:05:08 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 01:05:48 PM (IST)
  • Join करें
मात्र 7 हजार रुपये की उधारी पर दोस्तों में विवाद, तीसरे ने तान दी रायफल और कर दी हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल
हाथ में रायफल पकड़ा आरोपी लल्लू तोमर। वीडियोग्रेब

HighLights

  1. मुरैना जिले के अंबाह के रूअर गांव की घटना
  2. घर पर पैसे मांगने पहुंचने पर भड़का दोस्त
  3. आरोपी लल्लू तोमर पर केस दर्ज

नईदुनिया न्यूज, मुरैना। महज सात हजार रुपये की उधारी पर दो दोस्तों में झगड़ा हो गया। इस विवाद में तीसरे युवक ने रायफल से फायरिंग कर गांव में दहशत फैला दी। मामला अंबाह थाना क्षेत्र के रूअर गांव का है। फायरिंग करते हुए युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार रुअर गांव निवासी इंद्रगोपाल सिंह तोमर ने अपने दोस्ते नरेश सिंह को कुछ समय पहले सात हजार रुपये उधार दिए थे। कई बार फोन पर मांगने के बाद रुपये नहीं दिए तो रविवार की दोपहर इंद्रगोपाल सिंह, नरेश सिंह के घर पहुंच गया और अपने उधारी के सात हजार रुपये मांगने लगा।


घर पर तकादा करने पर भड़क गया

घर पर उधारी का तकादा करने आने पर नरेश सिंह इसलिए भड़क गया, क्योंकि उस उसके साथ उसका परिचित लल्लू तोमर बैठा था। दोनों में कहासुनी हो गई, यह देख लल्लू तोमर बीच में आया और बोला, कि अभी हम यहां है, हमारे सामने रुपये मत मांगो, बाद में अपना हिसाब कर लेना। इस बात पर इंद्रगोपाल और लल्ले तोमर के बीच कहासुनी हो गई।

गोली चलने पर मची अफरा-तफरी

यह विवाद इतना बढ़ गया कि लल्लू तोमर ने रायफल निकाल ली और इंद्रगोपाल सिंह तोमर की ओर हवाई फायर कर दिया। गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हवाई फायरिंग में किसी को कोई जनहानि नहीं हुई, सभी बाल-बाल बच गए।

घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी वारदात का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद अंबाह पुलिस ने राहुल उर्फ लल्लू तोमर के खिलाफ केस दर्ज किया है।