स्कूल जा रही आठवीं की छात्रा को कपड़े दिलवाने का लालच देकर आरोपी युवक ने की छेड़छाड़
अंबाह निवासी 13 साल की छात्रा शनिवार सुबह 6.30 बजे स्कूल पढ़ने के लिए निकली थी। आठवीं की छात्रा मुरैना तिराहे के पास पहुंची थी, तभी उसको रास्ते में पड ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 24 Jan 2026 06:31:42 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Jan 2026 06:39:44 PM (IST)
स्कूली छात्रा से छेड़छाड़।HighLights
- शनिवार सुबह 7 बजे की घटना
- अंबाह पुलिस ने अपराध दर्ज किया
- दो आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट
नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबाह। कस्बा स्थित माखनदास अकेडमी के सामने की गली में रहने वाली आठवीं की छात्रा को चार घंटे कमरे में कैद कर पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ की। बेटी को तलाशते मौके पर पहुंचे स्वजन ने कमरे के बाहर लगे ताले को तोड़ा और किशोरी को छुड़ाकर लाए। मौके से एक नाबालिग आरोपित को पकड़कर अंबाह पुलिस के हवाले किया है। नाबालिग को कमरे में बंद करने व छेड़छाड़ मामले में दो आरोपित हैं, दूसरे आरोपित की पुलिस तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, अंबाह निवासी 13 साल की छात्रा शनिवार सुबह 6.30 बजे स्कूल पढ़ने के लिए निकली थी। आठवीं की छात्रा मुरैना तिराहे के पास पहुंची थी, तभी उसको रास्ते में पड़ोस में रहने वाला युवक जानकी गार्डन के सामने मिला। युवक ने छात्रा से कहा कि वह उसे बाजार घुमाएगा और नए कपड़े भी दिलाएगा।
आरोपी युवक की बातों से भ्रमित होकर छात्रा उसके साथ चली तो पड़ोसी युवक उसे अपने कमरे पर ले गया, वहां पहले से एक नाबालिग और मौजूद थे, जो छात्रा व नाबालिग आरोपित को कमरे में बंद कर, बाहर से ताला लगाकर चला गया। छात्रा से आरोपित ने छेड़छाड़ की और चार घंटे कमरे में कैद रखा।
इधर छात्रा के स्वजन को जब यह मालूम हुआ कि बेटी स्कूल नहीं पहुंची है तो उसकी मां, भाई, चाचा, मामा व दादी उसे तलाशते हुए पड़ोसी के कमरे पर पहुंच गए। छात्रा के स्वजन ने कमरे का ताला ताेड़ा तो कमरे के अंदर अपनी बेटी व आरोपित नाबालिग को पाया। डायल 112 को काॅल कर घटनास्थल पर बुलाया और नाबालिग आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पीड़िता ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया।