• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना: ससुर-साले से विवाद के बाद शादी छोड़ तालाब में कूदा दामाद; रोकने आई पत्नी को दांत से काटा, सुबह मिला शव

ससुराल वालों ने देवेंद्र को खरी-खोटी सुना दीं, इससे गुस्साया देवेंद्र शादी समारोह को छोड़ घर से चंद कदम दूर स्थित तालाब की ओर भागा और छलांग लगा दी।

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 21 Jun 2026 01:15:10 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jun 2026 01:15:59 PM (IST)
  • Join करें
मुरैना: ससुर-साले से विवाद के बाद शादी छोड़ तालाब में कूदा दामाद; रोकने आई पत्नी को दांत से काटा, सुबह मिला शव
तालाब में दामाद देवेंद्र का शव खोजती टीम। वीडियोग्रेब

HighLights

  1. दिमनी थाना क्षेत्र के पंचमपुरा गांव की घटना
  2. दामाद ने गुस्से में तालाब में लगाई छलांग
  3. मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। शादी समारोह में ससुर और साले से ऐसा विवाद हुआ, कि गुस्साया दामाद तालाब में कूद गया। मामला दिमनी थाना क्षेत्र के पंचमपुरा गांव की है। आधी रात को हुए इस हादसे के बाद रविवार की सुबह तालाब से दामाद का शव निकला है। पुलिस आत्महत्या के मामले की जांच में जुटी है।

ससुर-साले ने देवेंद्र को सुनाई खरी-खोटी

नगरा थाना क्षेत्र के तुस्सन का पुरा निवासी देवेंद्र जाटव की ससुराल दिमनी के पंचमपुरा गांव में है। देवेंद्र के साले की शादी है, शनिवार को गीत-संगीत का कार्यक्रम था। इसी दौरान देवेंद्र की कहासुनी ससुर से हो गई। इस मुंहवाद में देवेंद्र का साला भी आ गया। ससुर और साले ने देवेंद्र को खरी-खोटी सुना दीं, इससे गुस्साया देवेंद्र शादी समारोह को छोड़ घर से चंद कदम दूर स्थित तालाब की ओर भागा और छलांग लगा दी।


naidunia_image

देवेंद्र जाटव का शव। वीडियोग्रेब

पत्नी को धक्का देकर लगा दी छलांग

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया के देवेंद्र को तालाब की ओर जाते देख उसके पीछे पत्नी व साला आ गया। साले व पत्नी से वह तालाब में कूदकर जान देने की बात कह रहा था, यह सुनकर पत्नी व साले ने उसे रोकना चाहा तो साले व पत्नी के हाथ में दांतों से काट लिया और पत्नी को धक्का देकर पीछे कर दिया, इसके बाद तालाब में छलांग लगा दी। हेडक्वार्टर डीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि शादी समारोह के बीच ससुरालीजनों से विवाद के बाद देवेंद्र ने तालाब में कूदकर खुदकुशी की है। मर्ग का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।