• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना के जैन मंदिर में दुस्साहस: 12 मिनट में भगवान का डेढ़ किलो चांदी का छत्र चुरा ले गया चोर

Morena Jain Temple Theft: पुलिस को मंदिर प्रबंधन ने बताया, कि तीन परतों में बना चांदी का छत्र डेढ़ किलो वजन का था, जिसे पांच साल पहले एक श्रद्धालु ने ...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 02:44:29 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 02:44:56 PM (IST)
मुरैना के जैन मंदिर में दुस्साहस: 12 मिनट में भगवान का डेढ़ किलो चांदी का छत्र चुरा ले गया चोर
सीसीटीवी में कैद घटना। वीडियोग्रेब

HighLights

  1. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
  2. चोर की पहचान में जुटी पुलिस
  3. कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। शहर के मुख्य बाजार और घनी आबादी में स्थित बड़ा जैन मंदिर से भगवान सुब्रतनाथ का चांदी का छत्र चोरी हो गया। रात के समय श्रद्धालुओं के साथ मंदिर में घुसा चोरी 12 मिनट के भीतर डेढ़ किलो वजन के चांदी के छत्र को चुराकर चंपत हो गया। पूरा घटनाक्रम मंदिर के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। कोतवाली पुलिस कद-काठी से नकाबपोश चोर की पहचान में जुटी है।

सुबह पूजा के दौरान पता चली चोरी

मुख्य बाजार में, महामाया मंदिर के पास स्थित श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर चांदी के छत्र की चोरी सोमवार की रात में हुई, लेकिन इसका पता मंगलवार की सुबह तब लगा, जब पुजारी सुबह की पूजा करने आए। मंदिर के अंदर कांच के कमरे में बने भगवान सुब्रतनाथ की मूर्ति के ऊपर लगा चांदी का छत्र गायब था। मंदिर के कैमरों की फुटेज देखी गई तब, पता लगा कि सोमवार की रात 7:40 बजे चेहरे पर मास्क लगाए, उसके ऊपर साफी बांधे और फिर सिर में टोपी लगाए चोर घुसा। श्रद्धालुओं की कतार में चोर ने मंदिर में प्रवेश किया। जिस जगह सुब्रतनाथ भगवान की मूर्ति हैं वह कमरा खाली था।


वीडियो में चोर कैद

वीडियो में दिख रहा है, कि चोर ने गेट से झांककर चारों ओर देखा। फिर मंदिर के हाथ जोड़े और फिर ढाई फीट ऊंचे मंदिर में चढ़कर चांदी के छत्र को खोल लिया और रात 7:52 बजे चोर छत्र को थैले में रखकर मंदिर से निकल गया। मंदिर प्रबंधन ने बताया, कि तीन परतों में बना चांदी का छत्र डेढ़ किलो वजन का था, जिसे पांच साल पहले एक श्रद्धालु ने भगवान सुब्रतनाथ को चढ़ाया था। चांदी के छत्र का वर्तमान बाजार मूल्य तीन लाख रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है। मंगलवार की सुबह मंदिर प्रबंधन ने कोतवाली थाने में इस चोरी की शिकायत की है।