मुरैना: साले की शादी में आए जीजा का यात्री प्रतीक्षालय में लटका मिला शव, पत्नी से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम
मृतक की पहचान खनेता गांव निवासी सतीश रजक के रूप में हुई है। नेपरी में युवक की ससुराल है और आज उसके साले की शादी है।
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 08:48:56 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 10:06:21 AM (IST)
सोशल मीडियाHighLights
- Brother in law who had come to attend his brother in law s wedding
- देर रात विवाद के बाद घर से निकला था युवक
- संदेह के घेरे में मौत, जांच के लिए बुलाई गई FSL टीम
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। कैलारस क्षेत्र के नेपरी गांव में एक युवक का शव यात्री प्रतीक्षालय में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। सुबह टहलने निकले लोगों ने इस दृश्य को देखा। युवक का शव बेंच पर घुटनों के बल बैठी अवस्था में लटका था।
मृतक की पहचान खनेता गांव निवासी सतीश रजक के रूप में हुई है। नेपरी में युवक की ससुराल है और आज उसके साले की शादी है। रात में पत्नी और ससुरालीजनों के साथ विवाद होने के बाद वह भड़क गया। साले की शादी में शामिल होने के लिए आया था।
रात एक बजे विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस घटना ने गांव में हड़कंप मचा दिया है और स्थानीय लोग इस रहस्यमय स्थिति को लेकर चिंतित हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।