मुरैना में CRPF जवान को स्कूटी से जाते समय आया हार्ट अटैक, युवाओं ने CPR देकर लौटाई सांसें, अस्पताल में नहीं मिला इलाज
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार शाम सीआरपीएफ जवान कुलदीप सिंह तोमर को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद युवा ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 23 Mar 2026 02:23:21 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Mar 2026 02:32:20 AM (IST)
अस्पताल में स्ट्रेचर पर सीआरपीएफ जवानHighLights
- मुरैना में सीआरपीएफ जवान को सड़क पर आया हार्ट अटैक
- युवाओं ने सीपीआर देकर लौटाई सांसें, स्कूटी से जाते समय आया अटैक
- पास ही स्थित अस्पताल ने होश में आने के बाद भर्ती तक नहीं किया
हरिओम गौड़, नईदुनिया मुरैना। शहर के एमएस रोड पर रविवार शाम सीआरपीएफ जवान कुलदीप सिंह तोमर को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद युवाओं ने सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। दरअसल, शाम 6.15 बजे कुलदीप सिंह ई-स्कूटी से सदर बाजार की तरफ जा रहे थे। भोज भवन के पास वह अचानक स्कूटी समेत गिर गए।
शुरुआत में लगा मिर्गी का दौरा है, लेकिन युवाओं ने हालत को समझते हुए सीपीआर देना शुरू किया। दो-तीन मिनट बाद उनके शरीर में हल्की हलचल हुई। कुछ देर बाद आंखें खुलीं, लेकिन 15 मिनट तक होश नहीं आया। होश आने पर उन्होंने खुद को खड़िया बेहड़ गांव का निवासी बताया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में मुरैना की नवोदय कॉलोनी में रहते हैं और घर से सामान लेने निकले थे। कुलदीप को घटना स्थल से 20 कदम दूर स्थित गणेशी हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन कर्मचारियों ने यह कहते हुए भर्ती करने से मना कर दिया कि डॉक्टर ग्वालियर गए हैं, अस्पताल में कोई नहीं है।
यह भी पढ़ें- सीहोर में टला भीषण हादसा, आग बुझाते-बुझाते खुद जलने लगी दमकल की गाड़ी; चालक की सूझबूझ से बची जान
इस दौरान कुलदीप को अकड़न हुई और वह स्ट्रेचर पकड़कर तड़पने लगे, तब भी अस्पताल कर्मियों का मन नहीं पसीजा। गनीमत रही कि कुछ देर में उन्हें होश आ गया और स्वजन दूसरे अस्पताल ले गए।