• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना में ASP से बुजुर्ग ने लगाई गुहार, साहब मुझे मेरे बच्चों से बचा लीजिए, बहू और उसके भाई मकान नाम करवाने के लिए पीटते हैं, घर से निकाल दिया है

कलेक्टोरेट और एसपी ऑफिस में मंगलवार को हुई जनसुवाई में कोई बुजुर्ग अपने बच्चों से प्रताड़ित होने की शिकायत लेकर पहुंचा, तो कोई पत्नी अपने पति के खिलाफ...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: manoj dubey
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 07:33:20 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 07:34:44 PM (IST)
  • Join करें
मुरैना में ASP से बुजुर्ग ने लगाई गुहार, साहब मुझे मेरे बच्चों से बचा लीजिए, बहू और उसके भाई मकान नाम करवाने के लिए पीटते हैं, घर से निकाल दिया है
एएसपी से हाथ जोड़कर अपनी गुहार लगाते बुजुर्ग लक्ष्मीनारायण।

HighLights

  1. घर नाम नहीं किया तो जान से मारने की धमकी
  2. जनसुवाई में कई पारिवारिक विवाद भी पहुंचे
  3. बड़ा भाई बोर से पानी नहीं लेने देता

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। कलेक्टोरेट और एसपी ऑफिस में मंगलवार को हुई जनसुवाई में कई पारिवारिक विवाद भी पहुंचे। कोई बुजुर्ग अपने बच्चों से प्रताड़ित होने की शिकायत लेकर पहुंचा, तो कोई पत्नी अपने पति के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची।

संजय कॉलोनी में रहने वाले 70 वर्षीय लक्ष्मीनारायण एसपी ऑफिस में पहुंचे और एएसपी सुरेंद्र पाल सिंह डावर से हाथ जोड़कर बोले के साहब मुझे मेरे बच्चों से बचा लीजिए। मेरी पत्नी की मौत साल 2021 में हो चुकी है। मकान को अपने नाम करवाने के लिए बहू आरती प्रताड़ित करती है।

घर नाम नहीं किया तो जान से मारने की धमकी

आरती ने अपने भाई सुनील, जीतू, सुमित और छोटू को बुलाकर कई बार मेरी बेइज्जती करवाई। मेरे साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया है। धमकी देते हैं कि घर नाम नहीं किया तो जान से मार देंगे। एएसपी ने मामले की जांच महिला थाना प्रभारी को सौंपते हुए कहा कि परेशान करने वाली बहू को बुलाकर जांच-पड़ताल की जाए।


बड़ा भाई बोर से पानी नहीं लेने देता

जौरा के संजय नगर निवासी रजत पुत्र मोहन सिंह शाक्य जनसुनवाई में पहुंचा और बोला कि हम दो भाई है। मैं और बड़ा भाई अलग-अलग रहते हैं। दोनों ने शामिलात में बोर करवाया था, लेकिन अब उस पर बड़े भाई ने कब्जा कर लिया है। बोर से पीने का पानी तक नहीं भरने देता। पानी भरने पर झगड़े करता है, मारने की धमकी देता है।

शिकायतकर्ता के अनुसार निजी खर्च से हुआ यह बोर सरकारी जमीन पर है, फिर भी बड़ा भाई जमीन सहित बोर पर कब्जा करना चाहता है। एएसपी ने मामले में जांच व कार्रवाई के लिए जौरा थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- MP D.EL.ED exam: भतीजा अंग्रेजी में कमजोर था तो चाचा पहुंच गया परीक्षा देने, काम नहीं आई तरकीब, फोटो मिसमैच होने पर पकड़ा गया, दोनों पर FIR दर्ज

खेती नहीं करने दे रहे दबंग, जान को खतरा

ग्वालियर के गोविंदपुरी निवासी मंजीत सिंह ने शिकायत की, कि बानमोर तहसील के ऐंती गांव में लगभग 30 बीघा जमीन है, जिस पर वह खेती करता आ रहा है, लेकिन अब दबंग प्रवृत्ति के पिंदर सिंह, पूरन सिंह, दीपक सिंह, संतोष, जसवंत सिंह खेती नहीं करने दे रहे हैं।

कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मिलकर यह लोग जान से मारने की धमकी देते हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार इस जमीन को लेकर पहले विवाद चला, जिसमें तहसील कोर्ट ने उसके पक्ष में फैसला सुनाया है। अब उसे डर है कि आरोपित लोग उसके साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं। मंजीत सिंह ने सुरक्षा दिए जाने की मांग की।