• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, मोदी हाउस से 3.35 लाख का 550 किलो अनसेफ 'कृष्णा घी' जब्त

Morena Fake Ghee Raid: कृष्णा घी को खाद्य सुरक्षा विभाग की स्टेट लैब ने जांच में अनसेफ माना है। इसलिए कृष्णा घी को देखते ही टीम ने दुकान में रखे 450 ए...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 11:38:19 AM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 12:40:13 PM (IST)
मुरैना में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, मोदी हाउस से 3.35 लाख का 550 किलो अनसेफ 'कृष्णा घी' जब्त
अनसेफ घी के डिब्बों को जब्त करते हुए अधिकारीl नईदुनिया

HighLights

  1. लैब जांच में अनसेफ निकला कृष्णा ब्रांड
  2. तीन अलग-अलग पैकिंग के सैंपल भोपाल भेजे
  3. मिलावटी घी की खरीद-बिक्री पर कसा शिकंजा

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। शुद्ध घी के नाम पर लोग हेल्थ को नुकसान पहुंचा रहे अनसेफ घी का सेवन कर रहे हैं। 600 रुपये किलो का भाव देने के बाद ग्राहकों को ऐसा घी मिल रहा जिसे खाद्य सुरक्षा विभाग की स्टेट लैब ने असुरक्षित घोषित कर दिया।

बाजार में छाया कृष्णा घी के सैंपल दो बार सब स्टैंडर्ड आने के बाद उसकी बिक्री थमी नहीं तब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को तेली पाड़ा स्थित मोदी इंटरप्राइजेज पर छापा मारकर उनकी दुकान से 3.35 लाख रुपए कीमत का 550 किलो घी जब्त कर जांच के लिए तीन सैंपल लिए हैं।


मुख्यालय खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश गुप्ता व उनकी टीम शनिवार को तेली पाड़ा में पुराने घी वयवसायी मोदी इंटरप्राइजेज पर पहुंची। वहां कृष्णा घी ब्रांड नामक घी बड़ी मात्रा में रखा पाया गया। यहां बता दें कि कृष्णा घी को खाद्य सुरक्षा विभाग की स्टेट लैब ने जांच में अनसेफ माना है। इसलिए कृष्णा घी को देखते ही टीम ने दुकान में रखे 450 एमएल, 180 एमएल व 15 लीटर की टिन की पैकिंग में से तीन सैंपल लेकर उनको जांच के लिए भोपाल भेजा है।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम को मोदी हाउस में कृष्णा ब्रांड घी 550 किलो रखा मिला जिसकी कीमत 3.35 लाख रुपए आंकी गई।

इस घी को नहीं खरीदें

स्वागत घी, माही सागर घी, घी किंग, राधा माधव घी, शिवा सागर घी, रत्नागिरी घी, वास्तु घी, बृजवासी घी, श्रीमूल घी, भूमि घी, द्वारकेश घी, मिक्लियो घी, मक्खन मिश्री घी, अमृत घी, गो अमृत घी, सात्विक घी, कृष्णा घी, टैसी घी, सिया घी, शुद्धम घी, रिवाज घी, कृष्णा कुंज घी, जयंत घी, उदय फ्रेश घी, केसर भोग घी, डेयरी प्लस घी, ग्वाला घी, गुमार घी, वंशज घी, अनुज घी।