• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

65 हजार की सैलरी लेने वाले हेडमास्टर ने ₹4500 में रखी युवती, बच्चों को पढ़ा रही थी भाड़े की मैडम, हेडमास्टर सस्पेंड

पहाड़गढ़ ब्लॉक के पोखर का पुरा स्कूल में पदस्थ हेडमास्टर अमरलाल रावत ड्यूटी से स्थायी तौर पर नदारद मिले। बच्चे बोले कि हेडमास्टर द्वारा भाड़े पर रखी म...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 10:09:29 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 10:09:29 PM (IST)
65 हजार की सैलरी लेने वाले हेडमास्टर ने ₹4500 में रखी युवती, बच्चों को पढ़ा रही थी भाड़े की मैडम, हेडमास्टर सस्पेंड
हेडमास्टर की जगह पढ़ाने वाली युवती से चर्चा करते डीईओ बीएस इंदौलिया।

HighLights

  1. मुरैना के पोखर का पुरा स्कूल में बदहाली
  2. भाड़े की शिक्षिका से पढ़वा रहे थे हेडमास्टर
  3. हेडमास्टर सस्पेंड-दो जनशिक्षक भी तलब

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। चार स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी बीएस इंदौलिया को 1144 बच्चों में से महज 60 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति मिली। पहाड़गढ़ ब्लॉक के पोखर का पुरा स्कूल में पदस्थ हेडमास्टर अमरलाल रावत ड्यूटी से स्थायी तौर पर नदारद मिले। बच्चे बोले कि हेडमास्टर द्वारा भाड़े पर रखी मैडम पढ़ाने आती हैं।

स्कूल की इस बदहाली से खफा कलेक्टर ने हेडमास्टर रावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित दो जनशिक्षकों को भी तलब किया गया है। कम छात्र संख्या को लेकर संस्था प्रभारियों की वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई की जा रही है।


हेडमास्टर अमरलाल रावत ड्यूटी से नदारद

जिला शिक्षा अधिकारी बीएस इंदौलिया, शनिवार दोपहर 12 बजे पहाड़गढ़ ब्लॉक के पोखर का पुरा प्राइमरी स्कूल पहुंचे। स्कूल का हेडमास्टर अमरलाल रावत ड्यूटी से नदारद मिला।

क्लास रूम में एक युवती प्रीति रावत मिली, जो बच्चों को पढ़ा रही थी। चूंकि स्कूल में कोई महिला शिक्षक पदस्थ ही नहीं, इसलिए डीईओ के पूछने पर प्रीति ने बताया कि उसे हेडमास्टर अमर सिंह रावत ने 4500 रुपये महीने के मेहनताने पर पढ़ाने के लिए रखा है।

कभी-कभार आते हैं हेडमास्टर सर

बच्चों ने डीईओ को बताया कि स्कूल में सिर्फ मैडम ही पढ़ाने आती हैं। हेडमास्टर सर तो कभी-कभार आते हैं, उन्होंने कभी पढ़ाया नहीं। इस स्कूल में कितने छात्र-छात्राएं दर्ज हैं, इसकी जानकारी न तो प्रीति रावत बता सकी और न ही पहाड़गढ़ बीआरसी। जानकारी लेने पर पता चला कि दो जन शिक्षकों की मिलीभगत से हेडमास्टर अमरलाल रावत 65 हजार रुपये महीने का वेतन लेकर स्कूल में गांव की एक युवती से अध्यापन करा रहे हैं।

छात्र संख्या कम, संपर्क पंजी व शिक्षक डायरी भी नहीं मिलीं

पहाड़गढ़ ब्लॉक के इपीएस मिडिल स्कूल भगतपुरा में 449 छात्रों में 25 उपस्थित मिले। स्कूल में पालक-शिक्षक संपर्क पंजी से लेकर शिक्षक दैनिक डायरी भी नहीं मिली। मालीबाजना प्राइमरी स्कूल में 170 में से सात बच्चे हाजिर मिले। पांच शिक्षकों का स्टाफ पालक-शिक्षक संपर्क पंजी व शिक्षक दैनिक डायरी नहीं दिखा सका।

यह भी पढ़ें- इंदौर में मिलावटी घी के खिलाफ लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई, 267 किलो घी जब्त, 1.60 लाख रुपए का माल सील

देवीसिंह का पुरा कैलारस के स्कूल में 45 में से 10 बच्चे उपस्थित पाए गए। दो शिक्षक मौजूद थे लेकिन उनके पास भी पालक-शिक्षक संपर्क पंजी व शिक्षक दैनिक डायरी नहीं थी। डीईओ इंदौलिया का कहना है कि सभी संस्था प्रधानों की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई की जा रही है।

हेडमास्टर अमरलाल रावत तो कभी आता ही नहीं, सालों से यही युवती पढ़ा रही है। ऐसा स्कूल के बच्चों ने बताया। कलेक्टर ने उसे निलंबित कर दिया है। मामला बेहद गंभीर है, इसलिए हेडमास्टर को बर्खास्त करने की कार्रवाई का प्रस्ताव भी कलेक्टर को भेजा जाएगा।- बीएस इंदौलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, मुरैना