मुरैना में हिस्ट्रीशीटर की शर्मनाक करतूत, दलित युवक को मुर्गा बनाकर की अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। अंबाह थाना क्षेत्र के रेतपुरा निवासी हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र पुई ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 03 Feb 2026 10:42:48 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Feb 2026 10:42:48 PM (IST)
मुरैना में हिस्ट्रीशीटर की शर्मनाक करतूत, आरोपी गिरफ्तारHighLights
- हिस्ट्रीशीटर ने दलित युवक को मुर्गा बनाकर दी अमानवीय यातनाएं
- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अंबाह पुलिस ने लिया एक्शन
- आरोपी धर्मेंद्र पुई गिरफ्तार, SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। अंबाह थाना क्षेत्र के रेतपुरा निवासी हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र पुई उर्फ आरब तोमर ने मंगलवार शाम को अनुसूचित जाति के एक 19 वर्षीय युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किया। आरोपी ने पहले युवक को अपने घर में बंधक बनाकर 'मुर्गा' बनाया और उसके साथ मारपीट की।
युवक के साथ अश्लील हरकतें कीं
इतना ही नहीं, आरोपी का दुस्साहस यहीं नहीं रुका। वह पीड़ित युवक को सार्वजनिक रूप से जनपद पंचायत परिसर में ले गया, जहां उसने युवक के साथ अश्लील हरकतें कीं। इस पूरी शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया।