• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना में 'सीएम थालापति फल-फ्रूट वाला', 21 साल के अमर ने रखा अनोखा नाम; बोले- 'यहां के सीएम अच्छे नहीं'

Morena Fruit Vendor Thalapathy: फल विक्रेता ने कहा कि मप्र के मुख्यमंत्री अच्छे नहीं, ऐसे काम ही नहीं करते, इसलिए उनके नाम से दुकान का नामकरण नहीं किय...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 02:49:21 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 02:50:03 PM (IST)
मुरैना में 'सीएम थालापति फल-फ्रूट वाला', 21 साल के अमर ने रखा अनोखा नाम; बोले- 'यहां के सीएम अच्छे नहीं'
सीएम थालापति फल-फ्रूट वाला नाम से सड़क पर लगा ठेला और युवक अमर सिंह का फाइल फोटो।

HighLights

  1. तमिलनाडु के नए सीएम से प्रभावित
  2. मप्र शासन से नाराजगी जताई
  3. सड़क किनारे बना कौतुहल का केंद्र

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। मुरैना जिले के रामपुर गांव में फल का ठेला लगाने वाले नौजवान की दुकान का नाम सबका ध्यान खींच रहा है। सड़क किनारे लगे इस ठेले का नाम पढ़ते ही लोग हैरानी जताते हैं, कुछ सिर खुजलाकर सोचते हैं और फिर मुस्कुराने लगते हैं। कारण यह है, कि इस फल दुकान का नाम फिल्म एक्टर से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने जोसेफ विजय चंद्रशेखर (विजय थालापति) के नाम पर है। ‘सीएम थालापति फल-फ्रूट वाला‘ रखा हुआ है। इस अनोखी दुकान का मालिक 21 साल का नौजवान अमर सिंह शाक्य है।

अमर सिंह का कहना है, कि सीएम थालापति अच्छे काम कर रहे हैं। तमिलनाडु के अस्पतालों में लोगों से अच्छा बर्ताव होता है, इलाज अच्छे से होता है, वहां के स्कूल यहां से बहुत अच्छे हैं। फल विक्रेता ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री अच्छे नहीं, ऐसे काम ही नहीं करते, इसलिए उनके नाम से दुकान का नामकरण नहीं किया। अमर सिंह ने कहा कि सभी फल विक्रेताओं को इसी तरह अपनी दुकान का नाम रखना चाहिए।


दुकानदार अमर सिंह ने बताया कि वह पांच-छह साल पहले तमिलनाडु में मार्बल घिसाई का काम करने गया था, उस समय थालापति एक्टर थे और उनकी फिल्मों का दीवाना रहा हूं, अब वह सीएम बन और अच्छा काम कर रहे हैं, तो एक महीने पहले अपने ठेले का नाम उनके नाम पर रख लिया।