• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

9 साल की भतीजी से सगे चाचा ने की दरिंदगी, तबीयत बिगड़ने पर खुला राज, आरोपी गिरफ्तार

माता-पिता के साथ खेत पर मूंग काटने गई थी। घर का काम करने वापस लौट रही थी तब चाचा से हवस का शिकार बनाया।

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 12:22:47 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 12:23:36 PM (IST)
  • Join करें
9 साल की भतीजी से सगे चाचा ने की दरिंदगी, तबीयत बिगड़ने पर खुला राज, आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया

HighLights

  1. मुरैना जिले के पोरसा के गोकुलपुरा की घटना
  2. घर में अकेली पाकर वारदात को दिया अंजाम
  3. आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

नईदुनिया न्यूज, मुरैना। पोरसा थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा गांव में नौ साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने बाला, बालिका का सगा चाचा है। घटना 18 जून की सुबह हुई। इसका पता दूसरे दिन बालिका की मां को तब लगा, जब बालिका को अधिक रक्तस्त्राव होने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दुष्कर्म कर आरोपी ने दी धमकी... किसी को बताया तो काटकर फेंक देगा

नौ साल की बालिका अपने माता-पिता के साथ 18 जून की सुबह छह बजे खेत में मूंग काटने गई थी। सुबह नौ बजे वह घर की साफ-सफाई के लिए खेत से अकेली वापस आ गई। इसका पता लगते ही 32 साल का चाचा भी बालिका के पीछे-पीछे पहुंच गया। जब बालिका घर की छत पर झाड़ू लगा रही थी, तब उसे पीछे से पकड़ा और मुंह दबाकर कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद चाचा ने बालिका को धमकी दी, कि किसी को कुछ बताया तो काटकर फेंक देगा।


हालात बिगड़ी तो मुरैना किया रेफर

डरी हुई बालिका सदमे में चली गई, तबियत बिगड़ गई। दूसरे दिन बालिका को अधिक रक्तस्त्राव होने लगा, यह देखकर बालिका की मां तत्काल उसे अस्पताल ले गई। पोरसा अस्पताल में बालिका का रक्तस्त्राव बंद नहीं हुआ तो मुरैना जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान महिला डॉक्टर पूरा मामला समझ गई। बालिका से पूछा तो वह रोने लगी। इसके बाद मां ने पूरी आपबीती मां को बताई। तत्काल शिकायत पुलिस को की गई। पोरसा पुलिस ने अस्पताल में ही बालिका के बयान लिए और फिर आरोपी चाचा पर पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया।

आरोपी के भी हैं बच्चे

आरोपी को पता लग गया, कि भतीजी ने सबकुछ बता दिया है, इसके बाद वह घर से भाग गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है, कि आरोपी चाचा शादी-शुदा है, उसके भी आठ से 12 की उम्र तक के बच्चे हैं।