मुरैना में फौजी ने पत्नी के सिर में मारी गोली, मौके पर मौत
Morena Crime News: फौजी सोनू सिकरवार और उसकी पत्नी रानी सिकरवार के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था।
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 11:51:07 AM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 11:51:29 AM (IST)
फौजी की पत्नी रानी सिकरवार का फाइल फोटो।HighLights
- मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
- फौजी सोनू सिकरवार ने लाइसेंसी पिस्टल से की वारदात
- 7 साल की मासूम बेटी के सिर से उठा मां का साया
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। अंबाह कस्बे के खजूरी रोड पर एक फौजी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना बीती रात हुई। फौजी सोनू सिकरवार और उसकी पत्नी रानी सिकरवार के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था।
विवाद इतना बढ़ गया कि सोनू ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से रानी के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रानी की उम्र 28 वर्ष थी और उनकी शादी 2017 में हुई थी। उनके सात साल की बेटी छवि सिंह सिकरवार है। घटना के बाद रानी के मायके वाले अंबाह पहुंचे और पति के अलावा सास-ससुर तथा अन्य ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया।
चंबल कॉलोनी में युवक के साथ की मारपीट
सबलगढ़ थाना क्षेत्र के नीलम कॉलोनी वार्ड चार निवासी करन वाल्मीकि सोमवार की रात को चंबल कालोनी रेस्ट हाउस के पास से जा रहा था, तभी उसका विवाद सबलगढ़ के ही सुमित उर्फ धम्मू वाल्मीकि से हो गया। जिस पर धम्मू व उसके साथियों ने करन की मारपीट कर दी। जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।