मुरैना में हाईवे हादसे के बाद नहीं पहुंची एंबुलेंस, तड़पते युवक को खटिया पर लादकर थाने पहुंचे नाबालिग
रविवार की रात हुई यह घटना सरायछौला क्षेत्र की है।
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 10:57:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 10:58:36 PM (IST)
घायल छोटू को खटिया पर लिटाकर थाने लाए बच्चे। नईदुनियाHighLights
- सड़क हादसे में युवक का पैर फ्रैक्चर
- एंबुलेंस न मिलने पर खटिया से थाने पहुंचे
- पुलिस वाहन से घायल जिला अस्पताल रवाना
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। हाईवे पर दो बाइकों की भिंड़्रत में एक युवक घायल हो गया, जिसके लिए फोन करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। सड़क पर तड़पते घायल हो देखकर आसपास मौजूद नाबालिग, खटिया पर रखकर घायल हो थाने ले पहुंचे। रविवार की रात हुई यह घटना सरायछौला क्षेत्र की है।
टक्कर में छोटू का पैर फ्रेक्चर हो गया
मिली जानकारी अनुसार, सरायछौला गांव में रहने वाला 18 वर्षीय छोटू पुत्र नूर मोहम्मद खान, देवपुरी मंदिर के पास एक दुकान पर काम करता है। दुकानदार अपनी बाइक भानपुर गांव में अपने घर ही छोड़ आया, जिसे लेने के लिए दुकानदार ने छोटू को भेजा। छोटू बाइक लेकर अल्लाबेली चौकी के पास पहुंची, तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मारी। इस टक्कर में छोटू का पैर फ्रेक्चर हो गया।
लोगों ने एंबुलेंस के लिए फोन किए, काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई तो पास के घर से घटिया उठाई ओर उस पर घायल को रखकर करीब एक किलोमीटर दूर सरायछौला थाने पहुंचे।
थाना प्रभारी केके सिंह ने घायल की हालत देखकर डायल 112 के वाहन से तत्काल घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार शुरू हुआ।