• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही प्याज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मुरैना जिले की पोरसा सब्जी मंडी में दो एंबुलेंस प्याज की बोरियों से लदी मिलीं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

By Hariom GaurEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 01:21:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 01:43:07 PM (IST)
मुरैना में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही प्याज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एंबुलेंस में भरी हुई प्याज।

HighLights

  1. दुकानदार ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया
  2. एंबुलेंस किसी दूसरे शहर से प्याज भरकर लाई थीं
  3. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। अस्पताल से रेफर होने वाले मरीज हों, घायल हो या फिर घर पर प्रसव पीड़ा से कराहती प्रसूता हो, इन्हें बार-बार फोन करने के बाद भी आसानी से एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाती। लेकिन यही एम्बुलेंस सब्जी मंडी के लिए प्याज ढो रही हैं। शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सब्जी मंडी में दो एम्बुलेंस प्याज़ की बोरी से लदी हुई खड़ी हैं।

यह वीडियो मुरैना जिले के पोरसा कस्बे की सब्जी मंडी का है, यहां किसी और शहर से प्याज की बोरियां भरकर दो एम्बुलेंस आईं और मंडी में खाली होने लगीं। इसी दौरान एक दुकानदार ने इन एम्बुलेंस का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीएमएचओ डॉ. पदमेश उपाध्याय ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।


मुरैना में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही प्याज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो https://t.co/ahdiU0qZfU#Morena #MadhyaPradesh #ViralVideo pic.twitter.com/aZrAaAvrEq

— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 8, 2026

अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों एंबुलेंस कहा से आईं थी और कहा गईं। एंबुलेंस में बड़ी मात्रा में प्याज भरा गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तहर के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कई बार गंभीर मरीजों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती, ऐसे में इससे प्याज की सप्लाई करना बहुत ही चौकाने वाला है।

यह भी पढ़ें- प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला ने खेत में दिया बच्चे को जन्म, रास्ता बंद होने से घर नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस, साड़ी के घेरे में कराया प्रसव