कुशवाह समाज को गुलाटी मारने वाला कहना नरेंद्र सिंह तोमर को पड़ा भारी, माफी के बाद थमा विवाद
कुशवाह समाज पर टिप्पणी के बाद बढ़े विरोध के बीच विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने लिखित माफीनामा जारी किया। खेद जताते हुए उन्होंने विवादित शब्द वा...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 07:53:12 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 08:05:25 PM (IST)
कुशवाह समाज के विरोध के आगे झुके नरेंद्र सिंह तोमर। (फाइल फोटो)HighLights
- कुशवाह समाज पर टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद, विरोध लगातार बढ़ा।
- नरेंद्र सिंह तोमर ने लिखित माफीनामा जारी कर खेद जताया।
- विवादित शब्द वापस लेकर समाज के सम्मान की बात दोहराई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। कुशवाह समाज पर की गई टिप्पणी को लेकर हो रही आलोचनाओं और विरोध के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने लिखित माफीनामा पेश किया। मंगलवार-बुधवार की रात में उनका माफीनामा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने अपने शब्दों पर खेद जताया है।
ये है पूरा मामला
- गौरतलब है, कि 31 जुलाई शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह ने अपने शिवनगर स्थित आवास पर कुशवाह समाज का एक सम्मेलन रखा। बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कुशवाह समाज की खूब तारीफ की, लेकिन बीच भाषण में उन्होंने कह दिया कि कुशवाह समाज बीच-बीच में गुलाटी मार जाता है, इससे समाज ने अपनी विश्वसनीयता खंडित की है।
विस अध्यक्ष ने आगे यह भी कह दिया के एक खूंटे से बंधे रहने वाले समाज की पूछ और प्रतिष्ठा रहती है। इस बयान के बाद से कुशवाह समाज विस अध्यक्ष के विरोध में आ गया। सोशल मीडिया पर तोमर के खिलाफ कुशवाह समाज के पूर्व विधायकों से लेकर अन्य जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों ने बयानबाजी शुरू कर दी। माफीनामा ने शांत किया मामला
मंगलवार की दोपहर जौरा में तोमर का पुतला भी कुशवाह समाज ने फूंक दिया। लगातार तूल पकड़ रहे इस मामले को तोमर के माफीनामा ने शांत कर दिया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि यह पारिवारिक कार्यक्रम था और उसी माहौल में चर्चा हो रही थी। मैं कुशवाह समाज का सम्मान करता रहा हूं और जीवनभर करता रहूंगा। अपमान करने की बात सपने में भी नहीं सोच सकता। मेरे किसी शब्दों से किसी समाजबंधु को ठेस लगी है, तो अपने शब्द वापस लेता हूं, जो तकलीफ हुई उसके लिए खेद है।