• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • जन्‍माष्‍टमी
  • गणेशोत्‍सव
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना में जन्माष्टमी पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर ने पैदल जा रही महिलाओं को रौंदा, तीन की मौत

दल घर जा रही महिलाओं को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई।

By Hariom GaurEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 05 Sep 2026 09:37:18 AM (IST)Updated Date: Sat, 05 Sep 2026 09:47:01 AM (IST)
मुरैना में जन्माष्टमी पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर ने पैदल जा रही महिलाओं को रौंदा, तीन की मौत
मुरैना सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत (फोटो-सांकेतिक)

HighLights

  1. जन्माष्टमी पर एनएच-44 पर दर्दनाक हादसा
  2. कंटेनर ने पैदल जा रही तीन महिलाओं को रौंदा
  3. एक की मौके पर मौत, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में सास-बहू शमिल है।

घिरौना मंदिर के पास हुआ हादसा

नेशनल हाईवे-44 पर घिरौना मंदिर के पास यह दर्दनाक हादसा बीती रात एक बजे हुआ। घिरौना मंदिर पर हरफूल का पूरा गांव की एक दर्जन से ज़्यादा महिलाएं जन्माष्टमी मनाने आई थीं। जन्माष्टमी मनाने के बाद 50 साल की कमला कुशवाहा पत्नी बालकिशन अपनी बहू पूनम कुशवाहा पत्नी धर्मवीर उम्र 28 साल और पड़ोसी कमला कुशवाहा पत्नी फूल सिंह के साथ रात एक बजे वापस घर जा रहीं थीं।


इसी दौरान मुरैना की ओर से आए तेज रफ़्तार कंटेनर ने महिलाओं को टक्कर मारी और उन्हें कुचलते हुए निकल गया। कंटेनर की रफ़्तार इतनी अधिक थी कि पास के कच्चे घर में जा घुसा। मौके पर ही सास कमला की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- मुरैना: पिता के एक्सीडेंट का झूठा झांसा देकर छात्रा को ग्वालियर ले गया युवक, आर्य समाज में जबरन शादी कर फोटो किए वायरल

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

बहू पूनम व एक अन्य घायल को जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान इन दोनों ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर लिया, जबकि चालत मौके से भाग निकला। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- मुरैना में जन्माष्टमी पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर ने पैदल जा रही महिलाओं को रौंदा, तीनों की मौत