मुरैना में दुस्साहस: प्रॉपर्टी डीलर ने मांगे 10 हजार रुपये की उधारी, बदमाश ने घर पर की 8 राउंड फायरिंग
प्रापर्टी डीलर राधेश्याम यादव ने तय समय पर पैसा वापस न आने पर राहुल मिश्रा से रुपये लौटाने का तकादा कर दिया।
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 10:15:20 AM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 10:15:43 AM (IST)
प्रापर्टी डीलर राधेश्याम यादव के मकान पर फायरिंग करते बदमाश। सीसीटीवी फुटेजHighLights
- उधारी का तकादा करने पर भड़का आरोपी
- लाइसेंसी राइफल देख दुम दबाकर भागे बदमाश
- आजाद नगर में दहशत, चार आरोपियों पर केस दर्ज
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। 10 हजार की उधारी देने का तकादा करने पर बड़ोखर के युवक राहुल मिश्रा समेत उसके तीन साथियों ने आजाद नगर पहुंचकर प्रापर्टी डीलर राधेश्याम यादव के मकान पर आठ राउंड फायर किए। यादव जब अपने लाइसेंसी रायफल लेकर निकले तो फायरिंग कर रहे आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने चार पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, आजाद नगर में रहने वाले प्रापर्टी डीलर राधेश्याम यादव से आरोपी राहुल मिश्रा 25 पुत्र सुरेश मिश्रा निवासी बड़ोखर दो महीने पहले 10 हजार रुपये उधार ले गया था। राधेश्याम ने तय समय पर पैसा वापस न आने पर राहुल मिश्रा से रुपये लौटाने का तकादा कर दिया।
इससे बौखलाया राहुल मिश्रा रविवार रात 11 बजे अपने तीन साथियों को लेकर आजाद नगर पहुंचा और राधेश्याम यादव को गाली देते हुए कट्टे से फायर करने लगा। आरोपितों ने अवैध हथियारों ने आठ राउंड फायर किए जिससे बस्ती में दहशत पैदा हो गई। गोली चलने पर राधेश्याम जबावी फायर करने के लिए अपनी लाइसेंसी रायफल लेकर घर से बाहर निकले तो रायफल देखकर बदमाश वहां से भाग गए।